Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में 15 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नाइजीरिया और कैमरून के रहने वाले हैं। आरोपियों को दिल्ली बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर नशे के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक फरीदाबाद के लकड़पुर इलाके में रहकर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छापा मारा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 15 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद होने का दावा किया गया है।

एसीपी क्राइम अमन यादव के अनुसार पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि कोकीन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे दिल्ली-एनसीआर के किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कोकीन को छोटी-छोटी पैकिंग में तैयार कर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी वर्ष 2018 में भारत आए थे और पिछले करीब तीन वर्षों से फरीदाबाद के लकड़पुर इलाके में रह रहे थे। जांच के दौरान आरोपियों के पास से भारत में रहने से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किस आधार पर इतने लंबे समय से भारत में रह रहे थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने आसपास के इलाकों में भी जांच और पूछताछ की। पुलिस को क्षेत्र में रह रहे नौ अन्य विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस इन लोगों से संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनका किसी अवैध गतिविधि से संबंध तो नहीं है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच के बाद नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में 15 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नाइजीरिया और कैमरून के रहने वाले हैं। आरोपियों को दिल्ली बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया है। फिलहाल...

रेवाड़ी में गोवंश तस्करी का प्रयास नाकाम: तीन गोवंश मुक्त, तस्करों ने की फायरिंग

summer express, रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड पर  रात गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस और गोरक्षक दल की टीम ने पीछा कर तीन गोवंशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि तस्करों की गाड़ी को रोकने के लिए रास्ते में कांटे डाले गए थे, जिससे वाहन के टायर...

रोहतक में नहर में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद, दोस्तों संग गया था नहाने

summer express ,रोहतक। जिले के गांव बहुअकबरपुर के पास काहनौर हेड पर नहर में डूबे करीब 23 वर्षीय युवक का शव अगले दिन बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान बहुअकबरपुर निवासी राकेश उर्फ गोलू के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

नूंह में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े :17 घायल, गोली चलने की भी चर्चा

summer express ,नूंह। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बीवा में महज 500 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के करीब 17 लोग घायल हुए...
Summer Express - Auto Draft

हैदराबाद में 5 लाख की रिश्वत लेते SI गिरफ्तार, SHO के कहने पर रकम लेने का आरोप

summer express ,हैदराबाद। एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार रात मल्कजगिरी कमिश्नरेट के कीसारा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर दयापा ज्ञानेंद्र रेड्डी को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ACB के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर ने कीसारा थाने में दर्ज एक मामले के शिकायतकर्ता और उसके दोस्त को परेशान नहीं करने तथा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.