Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10 रुपये के छुट्टे को लेकर विवाद: ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी-बच्चों के सामने वारदात

Summer express , हैदराबाद। हैदराबाद के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के वट्टापल्ली में शाम महज 10 रुपये के छुट्टे पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक समूह ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक से किराए को लेकर विवाद हुआ था। AIMIM बहादुरपुरा विधायक मोहम्मद मुबीन के मुताबिक, एक व्यक्ति ने 10 रुपये के किराए के भुगतान के लिए 200 रुपये का नोट दिया था। छुट्टे पैसों को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद अजीम नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर ऑटो चालक के साथ बदसलूकी की और अपने साथियों को बुला लिया।

विधायक के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने सड़क पर ऑटो चालक के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना उसकी पत्नी और बच्चों के सामने हुई। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक की मौत हो गई। विधायक ने दावा किया कि अजीम खुद को न्यूज रिपोर्टर बताता है।

विधायक मुबीन ने यह भी आरोप लगाया कि अजीम और शोएब समेत कुछ आरोपी इलाके में पहले से उपद्रव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि इनमें कुछ लोग हिस्ट्रीशीटर हैं और वट्टापल्ली क्षेत्र में लगातार दबदबा बनाए हुए हैं। विधायक के मुताबिक, करीब एक महीने के भीतर इसी सड़क पर यह दूसरी हत्या की घटना है।

घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर वारदात की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की ओर से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

विधायक मोहम्मद मुबीन ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने राजेंद्रनगर के डीसीपी और हैदराबाद पुलिस कमिश्नर से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की अपील की। साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका के बारे में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में भाजपा की गुटबाजी पर कांग्रेस का हमला, सुमन भारती ने जयराम ठाकुर के बयान पर उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सुजानपुर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी कई सवाल पैदा करती है। भारती...
Summer Express - जालंधर में सनसनी: 20 युवकों ने घर पर फायरिंग, दहशत फैली

25 साल बाद पिता की हत्या का बदला, बेटे समेत 12 गिरफ्तार

summer express , रोहतक। महम चौबीसी के भराण गांव में जमीन की खेवट को लेकर चल रहे विवाद ने रात हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद 48 वर्षीय किसान संजय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल संजय को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले...

फरीदाबाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग को रिकॉर्ड में मृत दिखाया, पेंशन बंद होने से परेशान

summer express , फरीदाबाद। शहर के NIT-5 निवासी 80 वर्षीय सुरजन सिंह सरकारी रिकॉर्ड की एक गंभीर गड़बड़ी के कारण परेशानी झेल रहे हैं। पेंशन रिकॉर्ड में उन्हें 26 मार्च 2025 को मृत दर्ज कर दिया गया, जबकि वह जीवित हैं और अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहे हैं। रिकॉर्ड में मृत दर्ज...

तिजारा चेयरमैन चुनाव से पहले पंचकूला में 18 कांग्रेस पार्षदों को रोका गया

summer express ,पंचकूला। राजस्थान के तिजारा नगर परिषद में चेयरमैन पद के चुनाव से ठीक पहले हरियाणा के पंचकूला में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से जुड़े करीब 18 पार्षदों को पुलिस द्वारा रोके जाने और हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये सभी पार्षद...

रोहतक में बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, परिवार ने उठाए सवाल

summer express ,रोहतक। रोहतक के एक निजी स्कूल में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि घटना के कई दिन बीतने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित पिता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.