Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे के जन्मदिन के दिन ही उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा टांगरी पुल पार लाइटों के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पवन कुमार बाइक पर सवार होकर टांगरी पुल पार लाइटों के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, वह रास्ते से गुजर रहा था, तभी उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच टक्कर होते देखी। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

महेशनगर थाना पुलिस के अनुसार, उन्हें बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक चालक पवन कुमार की मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी बेहद पीड़ादायक है क्योंकि जिस दिन घर में बेटे का जन्मदिन मनाया जाना था, उसी दिन पिता की मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल गईं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे के जन्मदिन के दिन ही उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा टांगरी पुल पार लाइटों के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार...

नशे के खिलाफ जमीनी लड़ाई जरूरी, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार : अरविंद शर्मा

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के पर्यटन एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सोमवार को करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव, प्रदेश की कानून व्यवस्था, नशे की समस्या और हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र...

किशाऊ बांध परियोजना पर बिंदल ने सरकार से मांगा जवाब, बोले—₹135.69 करोड़ सालाना बचाने के लिए जल अधिकारों से समझौता क्यों?

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने और परियोजना का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री...

धर्मशाला में युवा कांग्रेस का सरकार पर निशाना, चिब बोले—‘नौकरी दो, नशा नहीं’

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी, पेपर लीक, नशे की समस्या और शिक्षा में समान अवसर जैसे कई गंभीर...

सिरसा में मां-बेटी की संदिग्ध मौत: भाई ने जताई हत्या की आशंका, पति समेत 5 पर केस

summer express , सिरसा। नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव शक्कर मंदोरी में विवाहिता और उसकी करीब दो वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। हादसे में पहले 32 वर्षीय कविता ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, जबकि बाद में उसकी बेटी सानवी की भी मौत हो गई। मृतका के भाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.