Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेंगलुरु से 160 बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट, विशेष विमान से भेजे गए वापस

summer express , बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे करीब 160 बांग्लादेशी नागरिकों को बुधवार सुबह विशेष विमान के जरिए बांग्लादेश वापस भेज दिया। यह कार्रवाई फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारतीय वायुसेना (IAF) के समन्वय से पूरी की गई।

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इन नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में पकड़ा था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके देश वापस भेजने की कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, बांग्लादेशी नागरिकों को हवाई मार्ग से वापस भेजने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले कुछ लोगों को नियमित यात्री उड़ानों के जरिए डिपोर्ट किया गया था। इस बार संख्या अधिक होने के कारण अलग से विशेष विमान की व्यवस्था की गई।

एफआरआरओ ने 18 सितंबर को बेंगलुरु के डीसीपी (इंटेलिजेंस) को पत्र भेजकर विशेष उड़ान के दौरान एस्कॉर्ट ड्यूटी के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद छह अधिकारियों समेत कई पुलिसकर्मियों को एस्कॉर्ट टीम में शामिल किया गया।

विशेष विमान बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट से रवाना हुआ। पुलिस और संबंधित केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से पूरी प्रक्रिया को सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उद्योगो को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए जीएसटी रिफंड की प्रकिया तेज करे विभाग : जतिन्द्र मितल/हरसिमरत लक्की

summer express ,लुधियाना,(दलजीत विक्की) | यूनाइटेड साइकिल पाट्र्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन जतिन्द्र मित्तल और अध्यक्ष हरसिमरत सिंह लक्की के नेतृत्व में लुधियाना डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स (जीएसटी ) रणधीर कौर से मुलाकात कर जीएसटी रिफंड सहित अन्य सम्स्याओ संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसोसिएशन के चेयरमैन...

राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में जीता कांस्य, ओलंपिक पर नजर

summer express ,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शामगढ़ गांव की 22 वर्षीय बेटी राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और करनाल का नाम रोशन किया है। युवा स्कीट निशानेबाज की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब राइजा का लक्ष्य...

नारनौल में स्कूल बस अनियंत्रित होकर स्कूटी और साइकिल से टकराई, तीन घायल

summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी स्कूल बस नूनी गांव के मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। सीबीएम अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस ने पहले स्कूटी और फिर साइकिल सवार को...

मोरनी में बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर लगाया जाम

summer express , पंचकूला। मोरनी हिल्स क्षेत्र में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। कम वोल्टेज और नए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के तीन गांव...

अंबाला में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज, 25 सितंबर को विधि-विधान से होगा विसर्जन

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। 14 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव के समापन को लेकर अंबाला में गणेश विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों और मंदिरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया 25 सितंबर को की जाएगी। अंबाला छावनी के प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में भी गणेश प्रतिमा के विसर्जन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.