Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे में पिता का हंगामा पड़ा भारी, बेटे ने बैहले से वार कर ली जान

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: मंडी जिले के पधर उपमंडल के चेली गांव में घरेलू विवाद के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पिता द्वारा गाली-गलौज करने से गुस्साए बेटे ने उसके सिर पर बैहले से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बेटा ही घायल पिता को अस्पताल लेकर पहुंचा और चिकित्सकों को चोट लगने की वजह गिरना बताई। हालांकि पुलिस की जांच में मामला हत्या का निकला।

जानकारी के अनुसार चेली गांव निवासी 42 वर्षीय मस्त राम सोमवार देर रात शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान साथ वाले कमरे में सो रहा उसका बेटा दीपक वहां पहुंचा और पिता को शांत करवाने का प्रयास किया। आरोप है कि पिता के नहीं मानने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान दीपक ने बैहले से पिता के सिर पर वार कर दिया।

सिर में गंभीर चोट लगने के बाद दीपक अपने पिता को 108 एंबुलेंस की मदद से पधर अस्पताल लेकर गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मस्त राम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पधर थाना पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को सिर पर लगी चोट संदिग्ध लगी। पुलिस के मुताबिक चोट गिरने से नहीं, बल्कि किसी वस्तु से किए गए प्रहार के कारण हुई थी।इसके बाद पुलिस ने बेटे से पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ के दौरान दीपक ने कथित तौर पर पिता पर वार करने की बात स्वीकार कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मंडी विनोद कुमार, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने पंचायत प्रधान सुनीता देवी और उपप्रधान प्रेम सिंह की मौजूदगी में आरोपी के बयान भी दर्ज किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है।एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक मस्त राम कंप्रेशर ऑपरेटर का काम करता था, जबकि आरोपी दीपक मिस्त्री के रूप में कार्य करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

 कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे अनुराग ठाकुर, एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लगाए और उनसे मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स में...

पुडुचेरी के स्कूलों में मिड-डे मील में शामिल होगी मछली, पायलट प्रोजेक्ट से शुरुआत

summer express , पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाले मिड-डे मील के मेन्यू में अब मछली को शामिल करने की तैयारी है। प्रशासन ने इसके लिए एक प्रस्ताव रखा है, जिसे शुरुआती चरण में पुडुचेरी और यानम के चुनिंदा स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया...

एएसआई पर फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

summer express, चेतनपुरा। थाना झंडेर के अंतर्गत गांव कंदोवाली के पास एएसआई जसवंत सिंह पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कार्रवाई की सूचना मिली है। पुलिस के अनुसार, मामले में वांछित करणबीर सिंह उर्फ कर्मवीर सिंह को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी...

चोरी का 20 लाख का सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार, जेवर बरामद

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला सदर थाना पुलिस ने चोरी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबाला छावनी स्थित श्रीकुंज बिहारी ज्वेलर्स के मालिक करण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 15 से 20 लाख रुपये...

जमीनी विवाद में मां-बेटे को ट्रैक्टर से कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत

summer express ,भिवानी। गांव धनाना द्वितीय में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों के बीच चल रहा विवाद  देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि खेत में चल रही कहासुनी के दौरान एक युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को ट्रैक्टर से कुचल दिया। हादसे में महिला की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.