Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में हाईवे हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में तीन की मौत

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। जिले के गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खराब खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान जींद जिले के उचाना निवासी ट्रक मालिक अनिल कुमार, खरक पांडवा निवासी ट्रक मैकेनिक रामनिवास और दूसरे ट्रक के चालक के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार दिल्ली से ट्रक लेकर आ रहे थे। गांव खरक पांडवा के पास ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्होंने उसे हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय मैकेनिक रामनिवास को फोन कर ट्रक ठीक करने के लिए बुलाया। रामनिवास अपने हेल्पर के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक की मरम्मत करने लगे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए दूसरे ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल कुमार, मैकेनिक रामनिवास और दूसरे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मैकेनिक का हेल्पर भी हादसे में घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद जब पुलिस ने दूसरे ट्रक की जांच की तो उसमें कच्चे केले लदे मिले। जांच के दौरान करीब 40 कट्टों में छिपाकर रखा गया लगभग आठ क्विंटल डोडापोस्त भी बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डोडापोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों और नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुश्ती की चोट से बदली राह, सुरुचि ने एशियन गेम्स में जीता शूटिंग गोल्ड

summer express , झज्जर। जिले के सासरौली गांव की रहने वाली निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरुचि ने कमलजीत के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव...

कैथल में हाईवे हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में तीन की मौत

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। जिले के गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खराब खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।...

रोहतक स्कूल कांड: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

summer express ,रोहतक। जिले के एक निजी स्कूल में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में घटना के करीब 10 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। वहीं, महम...

चलती ट्रेन से गिर रहे बच्चे को आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया, टला बड़ा हादसा

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला छावनी। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल कुलदीप ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए चलती ट्रेन से गिर रहे एक बच्चे को बचा लिया।  पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल कुलदीप सुबह 8 बजे...

विदेशी नीलामी में चंडीगढ़ की विरासत, पेरिस में 30 सितंबर को लगेगी बोली

summer express , मोनिका रावत,चंडीगढ़। शहर की विरासत से जुड़े पियरे जेनरे के फर्नीचर की विदेशों में प्रस्तावित नीलामी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पेरिस और नीदरलैंड में चंडीगढ़ के प्रशासनिक भवनों से जुड़े फर्नीचर की नीलामी प्रस्तावित है। पेरिस की नीलामी सूची में एक कुर्सी की provenance यानी मूल स्रोत ‘Administrative buildings –...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.