Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुश्ती की चोट से बदली राह, सुरुचि ने एशियन गेम्स में जीता शूटिंग गोल्ड

summer express , झज्जर। जिले के सासरौली गांव की रहने वाली निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरुचि ने कमलजीत के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

सुरुचि के पिता इंदर सिंह ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उसने देश के साथ-साथ गांव और जिले का नाम रोशन किया है। इंदर सिंह भारतीय सेना में हवलदार रह चुके हैं। परिवार में खेल का माहौल होने के कारण सुरुचि का शुरुआती रुझान कुश्ती की ओर था। वह पहलवानी में करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन एक मुकाबले के दौरान उनकी हंसली की हड्डी टूट गई। गंभीर चोट के कारण उन्हें कुश्ती छोड़नी पड़ी।

इसके बाद महज 13 वर्ष की उम्र में सुरुचि ने निशानेबाजी को अपने करियर का माध्यम बनाया। शूटिंग में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। वह रोजाना परिवार के साथ झज्जर से भिवानी स्थित गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी तक लोकल ट्रेन से सफर करती थीं। झज्जर से भिवानी आने-जाने में करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय होती थी। कोच सुरेश सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने नियमित अभ्यास किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

सुरुचि ने वर्ष 2025 में ब्यूनस आयर्स, लीमा और म्यूनिख में आयोजित विश्व कप प्रतियोगिताओं में लगातार तीन व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते थे। इसके बाद उन्होंने विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। दोहा में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने जूनियर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था।

अब एशियन गेम्स में कमलजीत के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर सुरुचि ने अपने खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। चोट के कारण कुश्ती छोड़ने के बाद निशानेबाजी को अपनाने वाली सुरुचि की यह सफलता उनके खेल सफर में महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

लेखक: अंकुर कपूर

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुश्ती की चोट से बदली राह, सुरुचि ने एशियन गेम्स में जीता शूटिंग गोल्ड

summer express , झज्जर। जिले के सासरौली गांव की रहने वाली निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरुचि ने कमलजीत के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव...

कैथल में हाईवे हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में तीन की मौत

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। जिले के गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खराब खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।...

रोहतक स्कूल कांड: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

summer express ,रोहतक। जिले के एक निजी स्कूल में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में घटना के करीब 10 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। वहीं, महम...

चलती ट्रेन से गिर रहे बच्चे को आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया, टला बड़ा हादसा

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला छावनी। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल कुलदीप ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए चलती ट्रेन से गिर रहे एक बच्चे को बचा लिया।  पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल कुलदीप सुबह 8 बजे...

विदेशी नीलामी में चंडीगढ़ की विरासत, पेरिस में 30 सितंबर को लगेगी बोली

summer express , मोनिका रावत,चंडीगढ़। शहर की विरासत से जुड़े पियरे जेनरे के फर्नीचर की विदेशों में प्रस्तावित नीलामी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पेरिस और नीदरलैंड में चंडीगढ़ के प्रशासनिक भवनों से जुड़े फर्नीचर की नीलामी प्रस्तावित है। पेरिस की नीलामी सूची में एक कुर्सी की provenance यानी मूल स्रोत ‘Administrative buildings –...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.