Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक स्कूल कांड: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

summer express ,रोहतक। जिले के एक निजी स्कूल में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में घटना के करीब 10 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। वहीं, महम DSP तनुज शर्मा ने बच्ची के परिजनों को शुक्रवार को दोबारा थाने बुलाया है।

परिजनों का कहना है कि वे पिछले 10 दिनों से पुलिस और जांच एजेंसियों के संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज समेत मामले से जुड़े सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, मामले में बच्ची के अब तक चार बार बयान दर्ज किए जा चुके हैं। 20 और 22 सितंबर को मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बच्ची के बयान दर्ज कराए गए। पुलिस का कहना है कि बयान के दौरान बच्ची ने स्कूल का नाम लिया था। इसके अलावा बाल कल्याण समिति (CWC) और SIT की टीम बच्ची तथा उसके परिवार से घटना से संबंधित जानकारी जुटा चुकी है।

SIT ने बच्ची के परिवार के करीब 10 सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की। इनमें माता-पिता, दादा-दादी, ताऊ-ताई, नाना-नानी और मामा शामिल हैं। जांच टीम ने सभी से बच्ची और घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। परिजनों का आरोप है कि लगातार पूछताछ और थाने के चक्कर लगाने से वे परेशान हैं। शुक्रवार को DSP की ओर से परिवार को फिर थाने बुलाया गया है।

परिजनों के अनुसार, 15 सितंबर को बच्ची के निजी अंगों पर लालिमा दिखाई देने के बाद वे उसे अस्पताल लेकर गए थे। डॉक्टरों ने बच्ची के साथ गलत होने की आशंका जताई। इसके बाद 16 सितंबर को परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से बातचीत की। बाद में बच्ची को PGI ले जाया गया, जहां उसकी मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) कराई गई।

17 सितंबर को परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिस ने स्कूल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। 18 सितंबर को सामने आई CCTV फुटेज में एक बच्चा कक्षा में बैठा और बाद में स्कूल के वॉशरूम की ओर जाता दिखाई दिया था। पुलिस ने इस फुटेज को भी जांच में शामिल किया है।

लाखनमाजरा थाना SHO अनिल कुमार के अनुसार, मामले की जांच जारी है। SIT उपलब्ध साक्ष्यों और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में हाईवे हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में तीन की मौत

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। जिले के गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खराब खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।...

रोहतक स्कूल कांड: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

summer express ,रोहतक। जिले के एक निजी स्कूल में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में घटना के करीब 10 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। वहीं, महम...

चलती ट्रेन से गिर रहे बच्चे को आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया, टला बड़ा हादसा

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला छावनी। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल कुलदीप ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए चलती ट्रेन से गिर रहे एक बच्चे को बचा लिया।  पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल कुलदीप सुबह 8 बजे...

विदेशी नीलामी में चंडीगढ़ की विरासत, पेरिस में 30 सितंबर को लगेगी बोली

summer express , मोनिका रावत,चंडीगढ़। शहर की विरासत से जुड़े पियरे जेनरे के फर्नीचर की विदेशों में प्रस्तावित नीलामी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पेरिस और नीदरलैंड में चंडीगढ़ के प्रशासनिक भवनों से जुड़े फर्नीचर की नीलामी प्रस्तावित है। पेरिस की नीलामी सूची में एक कुर्सी की provenance यानी मूल स्रोत ‘Administrative buildings –...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

शिव चौक पुल पर 6 हथियारबंद बदमाशों ने दो दोस्तों को घेरा, मोबाइल-ब्रेसलेट लूटा

summer express , लुधियाना। महानगर में लूट और झपटमारी की घटनाओं के बीच शिव चौक के पास पुल की उतराई पर दो दोस्तों से हथियारों के बल पर लूट का मामला सामने आया है। दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवकों ने रास्ते में दोनों दोस्तों को घेर लिया और चलती बाइक की चाबी निकालकर उन्हें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.