Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलती ट्रेन से गिर रहे बच्चे को आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया, टला बड़ा हादसा


summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला छावनी। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल कुलदीप ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए चलती ट्रेन से गिर रहे एक बच्चे को बचा लिया।  पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

जानकारी के अनुसार कांस्टेबल कुलदीप सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर ड्यूटी पर तैनात थे। करीब 10:42 बजे गाड़ी संख्या 12919 प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंची। ट्रेन करीब 10:50 बजे रवाना होने लगी। इसी दौरान एक यात्री अपने बच्चे के साथ ट्रेन में चढ़ गया, जबकि उसकी पत्नी ट्रेन में सवार नहीं हो सकी।

ट्रेन के चलने के बाद यात्री बच्चे को नीचे उतारने का प्रयास करने लगा। इस दौरान बच्चा ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरने की स्थिति में पहुंच गया। खतरा भांपते ही ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल कुलदीप ने तुरंत बच्चे को पकड़ लिया और उसे ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया।

कांस्टेबल की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया और बच्चे की जान बच गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी आरपीएफ जवान की सतर्कता की सराहना की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक स्कूल कांड: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

summer express ,रोहतक। जिले के एक निजी स्कूल में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में घटना के करीब 10 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। वहीं, महम...

चलती ट्रेन से गिर रहे बच्चे को आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया, टला बड़ा हादसा

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला छावनी। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल कुलदीप ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए चलती ट्रेन से गिर रहे एक बच्चे को बचा लिया।  पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल कुलदीप सुबह 8 बजे...

विदेशी नीलामी में चंडीगढ़ की विरासत, पेरिस में 30 सितंबर को लगेगी बोली

summer express , मोनिका रावत,चंडीगढ़। शहर की विरासत से जुड़े पियरे जेनरे के फर्नीचर की विदेशों में प्रस्तावित नीलामी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पेरिस और नीदरलैंड में चंडीगढ़ के प्रशासनिक भवनों से जुड़े फर्नीचर की नीलामी प्रस्तावित है। पेरिस की नीलामी सूची में एक कुर्सी की provenance यानी मूल स्रोत ‘Administrative buildings –...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

शिव चौक पुल पर 6 हथियारबंद बदमाशों ने दो दोस्तों को घेरा, मोबाइल-ब्रेसलेट लूटा

summer express , लुधियाना। महानगर में लूट और झपटमारी की घटनाओं के बीच शिव चौक के पास पुल की उतराई पर दो दोस्तों से हथियारों के बल पर लूट का मामला सामने आया है। दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवकों ने रास्ते में दोनों दोस्तों को घेर लिया और चलती बाइक की चाबी निकालकर उन्हें...

नांदेड़ में FDA की बड़ी कार्रवाई, 2.9 लाख की 675 किलो खाद्य सामग्री जब्त

summer express, नांदेड़। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए जिले में मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर करीब 2.9 लाख रुपये मूल्य की 675 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की। यह कार्रवाई राज्यभर में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.