Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में ट्विन टनल निर्माण से सैकड़ों घरों पर खतरा,प्रभावित बोले- विकास चाहते हैं, घरों की बलि देकर नहीं

दरारों और नुकसान को लेकर प्रभावित परिवारों में चिंता

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला में एनएचएआई के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन ट्विन टनल को लेकर संजौली, शांतिविहार, भट्टाकुफ़र, ढली और चलौंठी क्षेत्रों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि टनल निर्माण के चलते कई घरों में दरारें आने लगी हैं। लोगों को आशंका है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो आने वाले समय में सैकड़ों मकानों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

 नगर निगम शिमला पार्षद नरेंद्र ठाकुर और पूर्व मेयर नगर निगम शिमला संजय चौहान का कहना है कि वे शिमला के विकास और बेहतर सड़क सुविधाओं के विरोध में नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत लोगों के घरों और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाकर नहीं चुकाई जानी चाहिए। उनका आरोप है कि टनल निर्माण शुरू होने से पहले प्रभावित परिवारों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई और निर्माण के संभावित प्रभावों को लेकर भी उन्हें भरोसे में नहीं लिया गया।

डेढ़ साल से घरों से बाहर रहने को मजबूर

मीडिया से बातचीत में प्रभावित परिवारों ने कहा कि निर्माण कार्य के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचने की स्थिति पैदा हुई है। प्रभावितों के अनुसार, उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। उनका दावा है कि करीब डेढ़ साल से कई परिवार अपने घरों से बाहर रहने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने ट्विन टनल संघर्ष समिति का गठन किया है। समिति प्रभावित परिवारों की समस्याओं, उनकी मांगों और टनल निर्माण से जुड़े सुरक्षा पहलुओं को लगातार उठा रही है। समिति का कहना है कि निर्माण कार्य में लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और नुकसान की स्थिति में प्रभावितों को उचित राहत और मुआवजा मिलना चाहिए।

हाई पावर कमेटी के निरीक्षण से जगी उम्मीद

प्रभावित परिवारों ने बताया कि मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से संज्ञान लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने शिमला पहुंचकर एनएचएआई के प्रोजेक्ट का मौके पर निरीक्षण किया। कमेटी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और चिंताएं भी सुनीं।

प्रभावितों के मुताबिक, हाई पावर कमेटी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की रिपोर्ट हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। कमेटी के निरीक्षण के बाद प्रभावित परिवारों को अपने घरों और जान-माल की सुरक्षा के साथ समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। ट्विन टनल संघर्ष समिति अब प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रभावितों की मांगों और पूरे मामले को विस्तार से मीडिया के सामने रखने की तैयारी में है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...

पार्टी में विवाद: कुलचा कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या

बर्थडे बॉय अखिल जोशी ने वीडियो जारी कर दी सफाई, दावा- दोस्त गगन की रिवॉल्वर से अचानक चली गोली; डीसीपी बोले- शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात नहीं आई सामनेअशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा (34) की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी...

मौत के बाद भी इंसानियत की सेवा का संकल्प

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज इंसानियत की सेवा के लिए किया गया संकल्प जीवन के बाद भी समाज के काम आ सकता है। मरणोपरांत शरीर दान एक ऐसी नेक पहल है, जिससे मेडिकल शिक्षा, साइंटिफिक रिसर्च और भविष्य के डॉक्टरों की ट्रेनिंग में अहम योगदान दिया जा सकता है। यह बातसिविल सर्जन शहीद भगत सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.