Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में शराब ठेकेदार नरेश हत्याकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, 15 से अधिक केस दर्ज

summer express,हिसार। हिसार के कैमरी रोड स्थित मिलन प्लेस के पीछे  रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में हिस्ट्रीशीटर और शराब ठेकेदार नरेश की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हिसार पुलिस ने जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित की थीं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए।

पुलिस ने लगातार दबिश देकर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील, अमित और अमित के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही लड़ाई-झगड़े, हत्या, लूट और डकैती जैसी संगीन वारदातों से जुड़े 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फायरिंग में मारे गए नरेश के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं, घायल व्यक्ति के खिलाफ भी सात मामले दर्ज पाए गए हैं। इन मामलों में लड़ाई-झगड़े, आर्म्स एक्ट और डकैती जैसी धाराओं के तहत केस शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को वारदात के पीछे पुरानी रंजिश से जुड़े विवाद की आशंका है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को बरामद करने के प्रयास भी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका और फायरिंग की पूरी वजह स्पष्ट की जाएगी। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील : हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौटें, बातचीत के लिए सरकार तैयार

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण को लेकर जारी विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। इसमें विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.