Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्योहारी सीजन में रेलवे की तैयारी, अंबाला मंडल के बड़े स्टेशनों पर तैनात होंगे डॉक्टर

summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों को किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। रेलवे जल्द ही इनकी ड्यूटी का विस्तृत शेड्यूल जारी करेगा।

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान दशहरा से एक-दो दिन पहले यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो जाती है और छठ पूजा तक स्टेशनों पर काफी भीड़ रहने की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की योजना तैयार की है।

उन्होंने बताया कि मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों और नोडल अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। मेडिकल टीमों की तैनाती भी इसी योजना का हिस्सा होगी। अधिकारियों की ड्यूटी का शेड्यूल तैयार है और एक-दो दिन में इसे जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद प्रत्येक स्टेशन पर तैनात किए जाने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की जानकारी स्पष्ट हो जाएगी।

रेलवे के अनुसार, अंबाला, चंडीगढ़, सहारनपुर, बठिंडा और सरहिंद जैसे स्टेशनों पर हर साल त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए इन स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि भीड़ की निगरानी और व्यवस्था पर नजर रखने के लिए रेलवे का वॉर रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। स्टेशन पर भीड़ की स्थिति के अनुसार व्यवस्थाओं को तत्काल समायोजित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुचारू यात्रा सुविधा मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला की पहाड़ियों में गूंजेगा साइकिलिस्टों का दम, 130 KM के रोमांचक ट्रैक पर होगी कड़ी परीक्षा

23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा 13वीं एमटीबी शिमला साइकिल रैली का मंच, 20 शहरों के प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम 11 वर्षीय कारिक शर्मा से 68 साल के महेश्वर दत्त तक लेंगे हिस्सा, 3,800 मीटर की कुल चढ़ाई और 8 लाख रुपये के पुरस्कार होंगे आकर्षण Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पहाड़ियों...

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.