Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ फुटवियर कंपनी में मोबाइल प्रतिबंध पर भड़के कर्मचारी, फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन

summer express,बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 स्थित एक फुटवियर कंपनी में मोबाइल फोन अंदर ले जाने पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर  कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। नाराज कर्मचारियों ने फैक्ट्री के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने अचानक मोबाइल फोन फैक्ट्री परिसर के अंदर ले जाने पर रोक लगा दी। कर्मचारियों का कहना है कि वे दूर-दराज के इलाकों से नौकरी के लिए आते हैं। ऐसे में रास्ते में किसी दुर्घटना या परिवार में आपात स्थिति होने पर मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करना जरूरी होता है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले को लेकर उन्हें स्थानीय प्रशासन की ओर से धमकी दिए जाने की बात कही गई।

दूसरी ओर, कंपनी प्रबंधन ने मोबाइल प्रतिबंध लगाने के पीछे सुरक्षा और गोपनीयता को प्रमुख कारण बताया है। प्रबंधन के अनुसार कुछ कर्मचारी फैक्ट्री परिसर में रील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। इससे कंपनी की आंतरिक गतिविधियों और संवेदनशील जानकारी के सार्वजनिक होने की आशंका बनी हुई थी।

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों को कई बार फैक्ट्री परिसर में रील बनाने और सोशल मीडिया पर सामग्री साझा करने से रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया। इसी के चलते फैक्ट्री के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

कर्मचारियों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम फैक्ट्री पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बातचीत कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और किसी बड़े टकराव की सूचना नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Summer express, सुंदर कुंडू, फरीदाबाद। नगला एनक्लेव पार्ट-2 में देर रात हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर दो युवकों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। वारदात के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना...

गोहाना से खाटूश्याम धाम के लिए जल्द शुरू होगी सीधी बस सेवा, ट्रायल सफल

Summer express, सोनीपत। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज जल्द ही गोहाना से खाटूश्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर 19 से 21 अक्टूबर तक बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब परिवहन...

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

Summer Express, करनाल। हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से पहले के मुकाबले अधिक महिलाओं को...

गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, कई इलाकों में छाया अंधेरा

Summer express, अनुज पंचाल , गुरुग्राम। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अब आम जनता पर पड़ने लगा है। गुरुग्राम के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-5, पालम विहार और सेक्टर-7 के कुछ हिस्सों...

तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने की पहल,53 पंचायतों के वार्ड सदस्यों को मिल रहा प्रशिक्षण

चंबा, मंजूर पठान-:विकास खंड तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा के सभागार में चल रहे इस शिविर में क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.