Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर-15 के नेचुरल वाटर सोर्स का सौंदर्यीकरण करने की उपायुक्त से की मांग

summer express,हमीरपुर ,आरविंदर सिंह | नगर निगम हमीरपुर के तहत आने वाले वार्ड नंबर-15 के नेचुरल वाटर सोर्स का सौंदर्यीकरण करने के लिए दो लाख रुपए की दरकार है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से 80 हजार रुपए एकत्रित कर इस प्राकृतिक जल स्रोत को संवारने की दिशा में काम किया है लेकिन यह पैसा पर्याप्त नहीं है। ग्रामीणों ने इस सोर्स की स्थिति को सुधारने की मन में ठान रखी है। लगभग तीन महीने पहले उपायुक्त हमीरपुर ने प्राकृतिक जल स्रोतों के जीर्णोद्धार की मुहिम चलाई थी। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से 80 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर नेचुरल वाटर सोर्स की दशा सुधारने का फैसला लिया था। इस प्राकृतिक जल स्रोतों की लंबे समय से अनदेखी हो रही थी लेकिन अब यह जतना के लिए सुविधा का जरिया बन रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 15 में नेचुरल वाटर सोर्स अपनी पहचान खोता जा रहा था। देखरेख के आभाव में इसकी हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही थी। ऐसे में लग रहा था कि किसी दिन यह सोर्स अपनी पहचान पूरी तरह से खो देगा। कुछ महीने पहले प्रशासन की तरफ से प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण करने के लिए मुहिम चलाई गई। उपायुक्त हमीरपुर में लोगों से आह्वान भी किया था कि प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण करें ताकि इनका इस्तेमाल हो सके। उपायुक्त की अपील के बाद वार्ड नंबर 15 के ग्रामीण एकजुट हुए तथा आपसी सहयोग से 80 हजार रुपए एकत्रित किए गए। इसके बाद इन रुपयों से प्राकृतिक जल स्रोतों के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया। लोगों ने इस कार्य में श्रमदान किया है। हालांकि यह राशि काफी नहीं थी तथा दो लाख की और आवश्यकता है। लोगों के अनुसार यह एस्टीमेट नगर निगम के जेई के माध्यम से बनवाया गया है।
बाइट ग्रामीण

ग्रामीणों की माने तो उपायुक्त से मिलने के बाद उन्हें आश्वस्त किया गया है कि बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। यदि ऐसा होता है कि तो नेचुरल वाटर सोर्स का सौंदर्यीकरण हो जाएगा तथा यह लोगों की सहूलियत का जरिया बनेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.