Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पच्छाद विधायक रीना कश्यप बनीं जम्मू-कश्मीर भाजपा की सह-प्रभारी, संभालेंगी नई जिम्मेदारी

summer express,जम्मू, संजू  । हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की पच्छाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से 23 सितंबर को जारी संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। जम्मू-कश्मीर में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और रीना कश्यप को सह-प्रभारी बनाया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रीना कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन वह हर चुनौती का सामना करते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगी।

रीना कश्यप ने महिला सशक्तिकरण को लेकर भी भाजपा की नीतियों पर बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बराबर है और महिलाएं अब अपने अधिकारों के लिए लगातार आगे आ रही हैं। भाजपा संगठन में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान कर रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रीना कश्यप ने 2 अक्टूबर को जम्मू में जम्मू-कश्मीर भाजपा की टीम के साथ परिचयात्मक बैठक भी की। बैठक में उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों और आगामी जिम्मेदारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

रीना कश्यप ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते। पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

रीना कश्यप पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पच्छाद सीट से जीत दर्ज की और विधायक चुनी गईं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.