Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूजीसी प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज पलवल का प्रदर्शन, खून से लिखा ज्ञापन सौंपा

summer express ,पलवल (सुन्दर कुंडू)। यूजीसी के हालिया प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज पलवल ने  आंदोलन का आगाज किया। समाज के प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा ज्ञापन सौंपकर यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि इन प्रावधानों को लेकर स्वर्ण समाज के साथ-साथ हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों में भी चिंता और रोष का माहौल है।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से यूजीसी के प्रावधानों का संज्ञान लेते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी वर्ग या समुदाय का विरोध करना नहीं है। वे समान अवसर, योग्यता, सामाजिक न्याय और संविधान की भावना के अनुरूप संतुलित एवं पारदर्शी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहना जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की, जिससे किसी भी वर्ग के बीच असंतोष की स्थिति पैदा न हो। प्रतिनिधियों का कहना था कि उनकी मांग सामाजिक समानता और संविधान के अनुरूप अवसर सुनिश्चित करने से जुड़ी है।

इस दौरान जिला उपायुक्त ने समाज के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि खून से लिखा ज्ञापन राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि सरकार ने संबंधित प्रावधानों को वापस नहीं लिया तो वे आंदोलन को और तेज करने तथा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।

इस मौके पर अधिवक्ता ललित मित्तल और समाजसेवी अनिल शर्मा समेत स्वर्ण समाज के कई जागरूक लोग मौजूद रहे। दोनों ने यूजीसी के प्रावधानों को लेकर समाज की चिंताओं को सामने रखा और सरकार से इस मामले पर विचार करने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.