Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वायु सेना दिवस पर रेजांगला युद्ध स्मारक में वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

summer express ,गुरुग्राम। वायु सेना दिवस के अवसर पर गुरुवार को रेजांगला युद्ध स्मारक में देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में पूर्व सैन्य अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके साहस, शौर्य और देश के प्रति समर्पण को याद किया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल महावीर यादव ने कहा कि शहीदों का सम्मान वास्तव में राष्ट्र का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है और उनका साहस व त्याग युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर डॉ. टीसी राव ने कहा कि रेजांगला युद्ध स्मारक उन वीर सैनिकों की शौर्यगाथा को जीवंत करता है, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य से पीछे हटना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना ने समय-समय पर अपनी क्षमता, अनुशासन और अदम्य साहस का परिचय दिया है। देश की सुरक्षा को जब भी चुनौती मिली, वायु योद्धाओं ने पूरी क्षमता के साथ उसका सामना किया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक संसाधनों के साथ भारतीय वायु सेना के जवानों का साहस और प्रशिक्षण उसकी महत्वपूर्ण ताकत है। वायु योद्धाओं के पराक्रम ने कई मौकों पर देश की रक्षा क्षमता को मजबूती प्रदान की है।

एडवोकेट शीशराम यादव ने कहा कि वीर सैनिकों की गाथाएं केवल इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि समाज को सैनिकों के त्याग से प्रेरणा लेते हुए देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व सैन्य अधिकारी एके दास, डॉ. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल, रश्मी, ज्योति शाह, जगमल सिंह, ईश्वर शर्मा, सतीश कुमार, नवीन सिंह, राजेश कुमार और जय प्रकाश समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने रेजांगला युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियों और रचनाओं के माध्यम से वीर जवानों के बलिदान को नमन किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.