Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घुमारवीं में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, गांधी चौक पर फेंका तीन टेंपो कूड़ा

summer express, घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं स्थित गांधी चौक पर शुक्रवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए कूड़े से भरे तीन टेंपो खाली कर दिए। इससे मुख्य चौक पर कूड़े के ढेर लग गए और बाजार में आने-जाने वाले लोगों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने वार्ड नंबर सात के बजोहा वार्ड में एक व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शुक्रवार सुबह घरों से कूड़ा उठाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बजोहा वार्ड में एक व्यक्ति पर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। घटना से नाराज सफाई कर्मचारियों ने गांधी चौक पर कूड़ा डालकर अपना विरोध दर्ज कराया। देखते ही देखते मुख्य चौक पर कूड़े के ढेर जमा हो गए, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई।

घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार, कार्यकारी अधिकारी खेम चंद वर्मा और संबंधित पार्षद मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए नगर परिषद में आपात बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने गांधी चौक पर फेंका गया कूड़ा स्वयं उठाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

एसडीएम अभिषेक बरवाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने की प्रारंभिक जानकारी मिली है। मामले में तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने से आम लोगों को परेशानी होती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला की पहाड़ियों में गूंजेगा साइकिलिस्टों का दम, 130 KM के रोमांचक ट्रैक पर होगी कड़ी परीक्षा

23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा 13वीं एमटीबी शिमला साइकिल रैली का मंच, 20 शहरों के प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम 11 वर्षीय कारिक शर्मा से 68 साल के महेश्वर दत्त तक लेंगे हिस्सा, 3,800 मीटर की कुल चढ़ाई और 8 लाख रुपये के पुरस्कार होंगे आकर्षण Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पहाड़ियों...

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.