Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोहाना में अफवाह के चलते मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

Summer express, गोहाना (सोनीपत)। हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव कथूरा में देवी मंदिर के 25 वर्षीय पुजारी सचिन की कथित तौर पर अश्लील हरकतों से जुड़ी अफवाह के आधार पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सचिन पिछले तीन वर्षों से गांव के देवी मंदिर में पुजारी के रूप में रह रहा था। घटना  रात की बताई जा रही है, जबकि परिजनों को इसकी जानकारी अगले दिन मिली। पुलिस ने मृतक के भाई अमन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सचिन के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गांव के सरपंच नवीन घायल पुजारी को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराया और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

मृतक के भाई अमन, जो कैथल जिले के गांव रोहेड़ा का रहने वाला है, ने पुलिस को बताया कि शुरुआत में उसे सूचना मिली थी कि सचिन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है और उसकी हालत गंभीर है। जब वह गांव कथूरा पहुंचा, तो उसे बताया गया कि कुछ लोग सचिन के साथ मारपीट कर उसे वहां छोड़ गए थे। बाद में अस्पताल में उसकी मौत की जानकारी मिली।

अमन के अनुसार, सचिन के खिलाफ अश्लील हरकतों को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही थीं। इसी के चलते उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी जान चली गई। अमन ने यह भी बताया कि घटना से दो-तीन दिन पहले उसकी सचिन से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान सचिन ने उसे बताया था कि कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं। अमन ने उसे सावधानी बरतने और किसी से विवाद नहीं करने की सलाह दी थी।

सचिन 12वीं कक्षा तक पढ़ा था। परिजनों के मुताबिक, उसने करीब सात साल पहले घर छोड़ दिया था। इसके बाद वह पहले पंजाब गया और फिर रोहतक जिले के गांव सांघी स्थित एक मंदिर में रहने लगा। पिछले तीन वर्षों से वह गांव कथूरा के देवी मंदिर में पुजारी की जिम्मेदारी संभाल रहा था।

पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव के लोगों ने अश्लील हरकतों के शक में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट की है। बरौदा थाना पुलिस ने अमन की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, घटना के पीछे की परिस्थितियों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद; छह लोग हिरासत में

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बीरता क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर छह लोगों को डिटेन किया है। मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में...

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ का कर्ज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। सुक्खू ने कहा...

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...

बिजली हड़ताल के बीच युवक ने किराये पर इन्वर्टर-बैटरी मंगवाकर कराई रजिस्ट्री

Summer express, खरखौदा (सोनीपत)। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरखौदा के लघु सचिवालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक युवक ने...

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.