Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्र की धूम, बंगाल से आए कलाकार गढ़ रहे मां दुर्गा की प्रतिमाएं

Summer express/शिमला, संजू—: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिरों में रौनक देखने को मिल रही है। कालीबाड़ी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां नवरात्र के अवसर पर बंगाल की पारंपरिक कला और धार्मिक आस्था की अनूठी झलक दिखाई दे रही है।मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी पश्चिम बंगाल से आए कलाकार मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा में कलाकार पूरी श्रद्धा के साथ जुटे हैं। नवरात्र के दौरान प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा की जाएगी और दशमी के दिन विसर्जन की परंपरा निभाई जाएगी।

शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम जारी है। पश्चिम बंगाल से पहुंचे मूर्तिकार कमल मिट्टी से देवी की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। कमल के मुताबिक, मूर्ति बनाने की कला उनके परिवार में पीढ़ियों से चली आ रही है। वह इस परंपरा की दूसरी पीढ़ी का हिस्सा हैं और अब उनका बेटा भी इस कला को सीख रहा है, ताकि पारंपरिक विरासत आगे बढ़ती रहे। कमल हर साल शिमला आकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनाते हैं। उनके लिए यह सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि मां के प्रति श्रद्धा और परिवार की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम भी है।

वहीं, कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती और गोसाई पंडित जी ने बताया कि नवरात्र के दौरान मां के दर्शन और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार शुक्र अस्त होने के कारण कुछ मांगलिक कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं माना जा रहा है। विशेष रूप से सोलह संस्कारों और अन्य शुभ कार्यों को लेकर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावधानी बरती जाती है। हालांकि, व्रत रखना, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करना, धार्मिक पाठ और हवन जैसे अनुष्ठान जारी रखे जा सकते हैं। पुजारियों ने स्पष्ट किया कि शुक्र अस्त होने से नियमित पूजा-पाठ और मां की उपासना पर कोई रोक नहीं है। मंदिर में श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव के नजदीक ही क्यों आती है याद: बलकौर

समर न्यूज | मानसापंजाब में नशे से जुड़े मामलों और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीड़ित परिवारों से मिलने का स्वागत किया, लेकिन सवाल उठाया कि नेताओं को ऐसे...

2027 के चुनाव का बिगुल फूंक गए अमित शाह

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे की समस्या को भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख राजनीतिक मुद्दों में शामिल करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान उन्होंने ‘चिट्टे...

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ रु. तक जुर्माने का प्रस्ताव

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में खाद्य पदार्थों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की तैयारी है। इसके लिए पंजाब फूड, फार्मा एंड एग्रीकल्चर सेफ्टी अथॉरिटी विधेयक-2026 का मसौदा मुख्यमंत्री भगवंत मान को विचार के लिए भेजा गया है।इसमें दोषियों को तीन से सात साल तक...

सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद मिली रिहाई

एजेंसी | नई दिल्लीदिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की...

सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर डीएसपी और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

समर न्यूज | चंडीगढ़\मानसा पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम गठित की है। झोटा के शव का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.