Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बारिश से 4.8 डिग्री गिरा तापमान, अगले चार दिन कई जिलों में अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते औसत अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग ने 12 से 15 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से रविवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, पंजाब का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 4.8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। यह सामान्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में और गिरावट आ सकती है।

12 अक्टूबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

13 अक्टूबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर और मोहाली में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। साथ ही आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं।

14 अक्टूबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में बारिश तथा तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 15 अक्टूबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में खराब मौसम की संभावना जताई गई है। इस दिन रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।

बारिश के कारण राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। फरीदकोट में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के आंकड़ों के अनुसार, संगरूर में सबसे अधिक 37.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पटियाला में 26.6 मिलीमीटर, पठानकोट में 22 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 21.5 मिलीमीटर, लुधियाना में 20.2 मिलीमीटर और मोहाली में 16 मिलीमीटर बारिश हुई। चंडीगढ़ में 14.4 मिलीमीटर, कपूरथला में 15 मिलीमीटर, होशियारपुर में 10.5 मिलीमीटर, बठिंडा में 3.5 मिलीमीटर और फरीदकोट में 3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बारिश से राज्य में मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, आगामी दिनों में तेज हवाओं, गरज-चमक और कुछ इलाकों में भारी बारिश व ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखने की जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का निधन, सीएम सुक्खू ने रद्द किए सभी कार्यक्रम.अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Summer express/शिमला/ संजू -:चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के होली में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से हुई आकस्मिक मौत से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। युवा कांग्रेस के एक सक्रिय और समर्पित पदाधिकारी के असमय निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है। घटना की सूचना मिलने के...

मल्टीपर्पज वर्करों ने दीपावली पर सरकार से मांगा वेतन और पॉलिसी का तोहफा

अब दीपावली पर अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर हमें भी तोहफे की उम्मीद Summer express/मंडी/धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मल्टीपर्पज वर्करों ने प्रदेश सरकार ने दीपावली पर वेतन और शॉर्ट टर्म पॉलिसी का तोहफा मांगा है। मंडी से जारी बयान में मल्टीपर्पज वर्कर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विवेक ने बताया...

पीजीआईएमएस रोहतक में डॉ. कुंदन मित्तल पर कार्रवाई, विभाग से भी किया रिलीव

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस), रोहतक में डॉ. कुंदन मित्तल की पुनर्नियुक्ति का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मेडिकल सुपरीटेंडेंट (एमएस) के पद पर उनकी पुनर्नियुक्ति पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की रोक के बाद अब उन्हें पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी एंड इंटेंसिव केयर विभाग से भी रिलीव कर...

रेवाड़ी में गिरा न्यूनतम तापमान, नवंबर के पहले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

Summer express, रेवाड़ी। जिले में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और...

लुधियाना में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, छाती और पीठ में लगीं गोलियां

Summer express, लुधियाना। लुधियाना में अपराध और सरेआम गोलीबारी की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के प्रसिद्ध पंडित कुलचे-छोले के संचालक के बेटे राहुल शर्मा की बुधवार देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने राहुल पर दो गोलियां चलाईं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.