Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास कैंटर ने दो युवकों को कुचला, हादसे में दोनों की मौत

Summer express, सोनीपत। मुरथल के सुखदेव ढाबे पर खाना खाने के बाद घर लौट रहे परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। देर रात पानीपत-दिल्ली मार्ग पर कार खराब होने के बाद उसे धक्का लगा रहे विशाल और उनके ममेरे भाई प्रतीक कुमार को तेज रफ्तार कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल, सोनीपत ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

दिल्ली के बवाना स्थित अस्थल कॉलोनी निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि रात वह अपनी पत्नी लक्ष्मी, भाई विशाल, बहन नीलम और मामा के बेटे प्रतीक कुमार के साथ कार से मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर खाना खाने आए थे। भोजन करने के बाद सभी घर लौट रहे थे। रात करीब 12:15 बजे बहालगढ़ फ्लाईओवर पार करने के बाद उनकी कार में तकनीकी खराबी आ गई और वह सड़क पर बंद हो गई।

विकास के अनुसार, कार को दोबारा चालू करने के लिए विशाल और प्रतीक नीचे उतरे और पीछे से धक्का लगाने लगे। काफी प्रयास के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई तो दोनों कार के पास आने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने कार के पिछले दाहिने पहिये में टक्कर मार दी। इसके बाद कैंटर की चपेट में आने से दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के तुरंत बाद विकास और परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को संभाला। दोनों गंभीर रूप से घायल थे और उनके शरीर से खून बह रहा था। विकास ने बताया कि कैंटर की रफ्तार अधिक होने के कारण वह उसका नंबर नहीं देख सके। एक राहगीर की मदद से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विशाल और प्रतीक कुमार की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्य कुछ समय पहले तक साथ बैठकर खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं। दोनों युवकों की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे के बाद कैंटर चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास कैंटर ने दो युवकों को कुचला, हादसे में दोनों की मौत

Summer express, सोनीपत। मुरथल के सुखदेव ढाबे पर खाना खाने के बाद घर लौट रहे परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। देर रात पानीपत-दिल्ली मार्ग पर कार खराब होने के बाद उसे धक्का लगा रहे विशाल और उनके...

अंबाला में राष्ट्रीय थिएटर वर्कशॉप, आठ राज्यों के 20 युवा कलाकार सीख रहे अभिनय की बारीकियां

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी जरिया है। इसी उद्देश्य के साथ अंबाला छावनी के फर्रुखा खालसा स्कूल में कलाधारा थिएटर एंड आर्ट ग्रुप की ओर से 40 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की आवासीय थिएटर वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इसमें...

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, निजी सचिव ने बताया स्वास्थ्य ठीक

Summer express, नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बुधवार सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। वह मंगलवार दोपहर नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उन्हें रातभर निगरानी में रखने की सलाह दी थी। इस दौरान...

खरखौदा में सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, दिल्ली मार्ग पर लगा जाम

Summer express, खरखौदा। शहर के दिल्ली मार्ग पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक हरनाथ की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन का टायर युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा...

बहादुरगढ़ के सांखोल गांव से चार बच्चे लापता, पुलिस ने की तलाश शुरू

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ स्थित सांखोल गांव में किराए के मकानों में रहने वाले तीन प्रवासी परिवारों के चार बच्चे लापता हो गए। बच्चे घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गए। उनकी उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-6 थाना पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.