Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में सीवर के पानी में गिरकर करंट लगने से श्रमिक की मौत, CCTV आया सामने

Summer express, अनिल मंगला,फरीदाबाद। संजय कॉलोनी की 22 फुट रोड पर सीवर के पानी से भरे गड्ढे में गिरने के बाद बिजली का करंट लगने से फैक्ट्री श्रमिक दिनेश तिवारी की मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। मंगलवार रात ड्यूटी से साइकिल पर घर लौटते समय ट्रांसफॉर्मर के पास संतुलन बिगड़ने से दिनेश सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि वहां नीचे लटक रहे बिजली के तारों के संपर्क में आने से उन्हें करंट लगा।

दिनेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पूरा बाजार क्षेत्र स्थित तुलसीराम का पूर्वा गांव के रहने वाले थे। वह फरीदाबाद की शिव कॉलोनी में पत्नी मंजू तिवारी और तीन बेटियों के साथ रहते थे। परिवार में वह अकेले कमाने वाले थे। उनकी पत्नी एक पैर से दिव्यांग हैं। बड़ी बेटी भूमिका बीएससी की पढ़ाई कर रही है, जबकि मंझली बेटी दसवीं और सबसे छोटी बेटी पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। दिनेश अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए रिश्ता भी तलाश रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, 22 फुट रोड पर करीब छह महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई थी। पुरानी 10 इंच की सीवर लाइन की जगह 30 इंच की नई लाइन डालने का काम शुरू किया गया था, लेकिन करीब 60 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद काम रुक गया। नई लाइन को 72 इंच की मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जाना था। मुख्य लाइन में ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर सीवर का पानी जमा हो गया।

वार्ड-4 की पार्षद संगीता भारद्वाज ने बताया कि सीवर लाइनों की सफाई के लिए एफएमडीए और नगर निगम को पांच बार पत्र लिखे जा चुके हैं। एफएमडीए के एक्सईएन ओमदत्त के अनुसार, मुख्य सीवर लाइन की सफाई के लिए चार बार टेंडर जारी किए गए, लेकिन कोई एजेंसी काम करने के लिए आगे नहीं आई। अब दोबारा टेंडर जारी किया गया है।

नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह ने मामले की जांच कराने और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगने की बात कही है। वहीं, बिजली निगम की एक्सईएन उर्मिला ने विभाग की लापरवाही से इनकार करते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और एसडीओ तथा जेई से जवाब मांगा जाएगा। मृतक के भाई राजेंद्र ने हादसे के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...

गुरुग्राम की सैमटेल एवियोनिक्स जापानी कंपनी के साथ मिलकर अंतरिक्ष से हटाएगी कचरा

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। अंतरिक्ष में लगातार बढ़ रहे कचरे और पुराने हो चुके उपग्रहों से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए गुरुग्राम स्थित सैमटेल एवियोनिक्स लिमिटेड ने अहम पहल की है। कंपनी ने जापान की स्पेस-टेक कंपनी बुल (Bull) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के...

कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल में करनाल रोड पर गांव नरड़ के बस स्टॉप के पास बीती  देर रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कार में सवार होकर करनाल से कैथल लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.