Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस को नायब सैनी के नाम का फोबिया हो गया है : कृष्ण बेदी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अंबाला के साहा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बचाव किया। कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना की मुख्यमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बेदी ने कहा कि कांग्रेस को नायब सैनी के नाम का फोबिया हो गया है और उसे लंबे समय तक इससे जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नायब सैनी जनता के समर्थन से मुख्यमंत्री बने हैं और उनके नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने में सफल रही है।

कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना द्वारा साहा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने के बजाय विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब क्षेत्र में विकास कार्यों की बात आती है तो विधायक और सांसद दिखाई नहीं देते, लेकिन पुतले फूंकने के लिए पहुंच जाते हैं। बेदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जनता के बीच अपनी सक्रियता का हिसाब देना चाहिए।

चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि यदि कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया पर संदेह है तो उसके नेता अपने पदों से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़कर देख लें। उन्होंने कहा कि जनता ने भारी बहुमत देकर मौजूदा सरकार को चुना है और कांग्रेस को जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बार-बार बाहर रहने को लेकर वरुण मुलाना की टिप्पणी पर बेदी ने कहा कि नायब सैनी आम जनता के नेता हैं और अपने काम के दम पर मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने वरुण मुलाना और पूजा मुलाना पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी राजनीतिक पहचान के लिए परिवार के नाम पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

कृष्ण बेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष करते हुए कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर गुटबाजी और आपसी मतभेद बढ़ रहे हैं, जिसके कारण कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। बेदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आपसी आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में पनबस-पीआरटीसी के 7,500 ठेका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस सेवाएं प्रभावित

Summer express , जालंधर । पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन से जुड़े करीब 7,500 कर्मचारियों ने मंगलवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के अगले फैसले तक करीब 3,000 सरकारी बसों का परिचालन प्रभावित रहने की आशंका है। इस बार कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल के बजाय मांगें पूरी...

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: मोटरसाइकिल गड्ढे में गिरने से दो छात्रों की मौत, तीन गंभीर

Summer express, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों छात्र नवरात्र उत्सव में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से अपने आश्रम स्कूल लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में...

गुरुग्राम में बेसमेंट की खुदाई से झुकी पांच मंजिला इमारत, पुलिस ने तीन मकान खाली कराए

Summer express, गुरुग्राम। सुशांत लोक-एक के ब्लॉक सी में साथ लगते प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई के कारण पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत एक तरफ झुक गई। इमारत के झुकने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास के तीन मकानों को खाली...

कर्मवीर सिंह बौद्ध ने अंबाला में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध दशहरे के अवसर पर अंबाला पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग...

नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी की मौत, सुसाइड नोट और वीडियो से जांच को नया मोड़

Summer express, नारनौल। नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने डेरे पर फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि मौत से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा और वीडियो भी बनाया था। वीडियो में उन्होंने भिवानी के किन्नर गुट पर आत्महत्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.