Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी के 19 दिन बाद नवविवाहित की मौत, पत्नी समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Summer express, लुधियाना। शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल में कथित अपमान और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक नवविवाहित युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। युवक ने जहरीली दवा निगल ली थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी, सास, ससुर और रिश्ते की बिचौलन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

मृतक के पिता पृथी सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे हरदीप सिंह की शादी 20 सितंबर को प्रभजोत कौर के साथ धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के तीन दिन बाद, 23 सितंबर को हरदीप अपनी पत्नी के साथ उससे मिलने उसके मायके गांव घवद्दी गया था। पिता का आरोप है कि वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका स्वागत करने के बजाय उसके साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानजनक शब्द कहे।

शिकायत के मुताबिक, रिश्ते की बिचौलन बलजिंदर कौर उर्फ राणो, पत्नी प्रभजोत कौर, सास और ससुर जगरूप सिंह ने कथित तौर पर एक साथ मिलकर हरदीप को अपमानित किया। आरोप है कि उसके मान-सम्मान और चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। पिता के अनुसार, इस घटना से हरदीप मानसिक रूप से परेशान हो गया था और ससुराल पक्ष के कथित व्यवहार से आहत था।

पृथी सिंह ने बताया कि हरदीप ने घर में रखी जहरीली दवा निगल ली। उसकी हालत बिगड़ने और मुंह से झाग निकलने पर परिजन घबरा गए और उसे तुरंत मंडी अहमदगढ़ स्थित हिंद अस्पताल ले गए। वहां गंभीर हालत में उसे गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पत्नी प्रभजोत कौर, सास, ससुर जगरूप सिंह और बलजिंदर कौर उर्फ राणो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की भूमिका और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की टीमें नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शादी के 19 दिन बाद नवविवाहित की मौत, पत्नी समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Summer express, लुधियाना। शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल में कथित अपमान और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक नवविवाहित युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। युवक ने जहरीली दवा निगल ली थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक उपचार...

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल की मौत, विभाग में शोक

Summer express, भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की जान चली गई। गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में शंभूगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल शंकर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शंकर लाल...

बंचारी के दशहरा मेले में फायरिंग से मची भगदड़, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

Summer express, पलवल। बंचारी गांव में रात आयोजित दशहरा मेले के दौरान आपसी रंजिश को लेकर फायरिंग किए जाने से अफरातफरी मच गई। हमले में मेला कार्यकर्ता राहुल बाल-बाल बच गए, जबकि आरोपित को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान राहुल के सिर पर चोट...

निजीकरण के विरोध में हरियाणा के बिजली कर्मचारी हड़ताल पर

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के फैसले के विरोध में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल रात 10 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर की रात 10...

कमला नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express, यमुनानगर। शहर के कमला नगर में छोटी लाइन के पास एक युवक की कथित तौर पर मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शरण सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के कुछ युवकों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.