Summer express, भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की जान चली गई। गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में शंभूगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल शंकर लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शंकर लाल रात ड्यूटी पूरी करने के बाद गुलाबपुरा से शंभूगढ़ थाने जा रहे थे। इसी दौरान 29 मील चौराहे से आगे पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांस्टेबल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद शंभूगढ़ थाने के कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।