Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अब देश-विदेश में घर बैठे मिलेगा बाबा बालक नाथ का प्रसाद, 1100 रुपये में तैयार होगा विशेष बॉक्स

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब बाबा जी के भक्त भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में बैठकर भी ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए मंदिर का प्रसाद अपने घर मंगवा सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी वेबसाइट को अपग्रेड कर ऑनलाइन प्रसाद उपलब्ध करवाने की व्यवस्था शुरू की है। इससे उन भक्तों को विशेष लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश मंदिर नहीं पहुंच पाते हैं।मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रसाद का एक विशेष बॉक्स तैयार किया गया है, जिसकी कीमत 1100 रुपये रखी गई है। इस बॉक्स में बाबा बालक नाथ जी का रोट, विभूति, झंडा, तिलक सहित पांच से छह प्रकार की सामग्री उपलब्ध होगी। श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से प्रसाद का ऑर्डर कर सकेंगे। हालांकि, इसकी डिलीवरी और ऑर्डर से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार प्राप्त की जा सकेगी।

बाबा बालक नाथ मंदिर में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से मार्च और अप्रैल के दौरान करीब एक महीने तक चलने वाले मेले में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। कई श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के बावजूद प्रसाद प्राप्त नहीं कर पाते, जबकि बड़ी संख्या में ऐसे भक्त भी हैं, जो दूरी या अन्य कारणों से दियोटसिद्ध नहीं पहुंच सकते। ऐसे में ऑनलाइन प्रसाद की सुविधा शुरू होने से उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर भी मंदिर ट्रस्ट विशेष सावधानी बरतेगा। ऑनलाइन ऑर्डर के तहत भेजे जाने वाले प्रसाद की फूड टेस्टिंग करवाई जाएगी। गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसे श्रद्धालुओं तक भेजने की व्यवस्था रहेगी।मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं हमीरपुर की डीसी गंधर्व राठौर ने बताया कि श्रद्धालु लंबे समय से बाबा जी का प्रसाद ऑनलाइन मंगवाने की मांग कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। 1100 रुपये के बॉक्स में पांच से छह प्रकार की प्रसाद सामग्री रखी जाएगी, ताकि भक्त घर बैठे बाबा जी का प्रसाद प्राप्त कर सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अब देश-विदेश में घर बैठे मिलेगा बाबा बालक नाथ का प्रसाद, 1100 रुपये में तैयार होगा विशेष बॉक्स

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब बाबा जी के भक्त भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में बैठकर भी ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए मंदिर का प्रसाद अपने घर मंगवा सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में...

सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने माता रानी के दरबार में नवाया शीश, हवन और कन्या-पूजन कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Summer express/कांगड़ा /विकास-:गुरदासपुर से सांसद एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन के...

शादी के 19 दिन बाद नवविवाहित की मौत, पत्नी समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Summer express, लुधियाना। शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल में कथित अपमान और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक नवविवाहित युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। युवक ने जहरीली दवा निगल ली थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक उपचार...

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल की मौत, विभाग में शोक

Summer express, भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की जान चली गई। गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में शंभूगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल शंकर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शंकर लाल...

बंचारी के दशहरा मेले में फायरिंग से मची भगदड़, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

Summer express, पलवल। बंचारी गांव में रात आयोजित दशहरा मेले के दौरान आपसी रंजिश को लेकर फायरिंग किए जाने से अफरातफरी मच गई। हमले में मेला कार्यकर्ता राहुल बाल-बाल बच गए, जबकि आरोपित को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान राहुल के सिर पर चोट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.