Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार,बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

Summer express/शिमला/ संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा कि पार्टी इस मामले में बेवजह राजनीति कर रही है।

विक्रमादित्य सिंह ने सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में कांग्रेस के कुछ नेताओं के शामिल नहीं होने को गुटबाजी से जोड़ने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सराहन में आयोजित कार्यक्रम जिला स्तर का था। ऐसे में किसी नेता की अपनी व्यस्तता या उपलब्धता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने को गुटबाजी नहीं कहा जा सकता।लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह की मुख्य प्रतिमा का अनावरण शिमला के रिज मैदान पर किया गया था। उस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए थे। ऐसे में कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के आरोप लगाना सही नहीं है।विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को इस पूरे मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद वीरभद्र सिंह की विरासत और कांग्रेस नेताओं की कार्यक्रमों में मौजूदगी को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच कांग्रेस की ओर से अपना पक्ष रखा गया है।






        

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल में 366 करोड़ की शहरी परियोजनाओं को मंजूरी, विक्रमादित्य सिंह ने बताया बड़ी उपलब्धि

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार,बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

Summer express/शिमला/ संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

हर्ष महाजन पर सीएम सुक्खू का पलटवार,बोले- कांग्रेस छोड़ने वालों की वापसी नहीं होगी

भाजपा में पांच गुट होने का आरोप, ईवीएम पर संदेह दूर करने के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की पैरवी Summer express/शिमला , संजू-: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि...

शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में उतरेंगे 9,553 खिलाड़ी और आयोजक, 21 लाख रुपये के मिलेंगे नकद पुरस्कार

25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा खेल महाकुंभ, क्रिकेट की 211 और रस्साकशी की 260 टीमें लेंगी हिस्सा Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए एक बार फिर ‘शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘खेलेंगे...

संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,रिकांगपिओ तक भी होगी उड़ान

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी, हमीरपुर, चंबा और पालमपुर को भी हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी Summer express शिमला , संजू-: हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से...

मैक्लोडगंज में दलाई लामा की दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुख-शांति, करुणा और विश्व कल्याण की कामना की Summer express/राहुल चावला, मैक्लोडगंज-:परम पावन 14वें दलाई लामा की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित दलाई लामा मंदिर में विशेष प्रार्थना समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों सहित भारत और विदेशों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.