Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में उतरेंगे 9,553 खिलाड़ी और आयोजक, 21 लाख रुपये के मिलेंगे नकद पुरस्कार

25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा खेल महाकुंभ, क्रिकेट की 211 और रस्साकशी की 260 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए एक बार फिर ‘शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘खेलेंगे भी, खिलेंगे भी’ थीम के तहत आयोजित होने वाला यह खेल महाकुंभ 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा। इसमें 9,553 खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य शामिल होंगे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड एनवायर्नमेंट एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। इस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हैं।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस वार्ता में खेल महाकुंभ की जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले कई वर्षों से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हर आयु वर्ग के युवाओं, महिलाओं और पुरुषों के लिए इस आयोजन को करवाते आ रहे हैं। हालांकि, पिछले दो वर्षों में प्रदेश में आई भारी आपदाओं के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका। अब एक बार फिर इस प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।खेल महाकुंभ का शुभारंभ 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बनूटी में होगा, जिसमें विक्रमादित्य सिंह स्वयं मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी, लोक नृत्य, फैशन शो और मॉडलिंग सहित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी।

क्रिकेट में 211 टीमें, वॉलीबॉल में 50 टीमें और महिला व पुरुष कबड्डी में 60-60 टीमें हिस्सा लेंगी। इसी तरह महिला और पुरुष बैडमिंटन में भी 60-60 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। लोक नृत्य की 100 और रस्साकशी की 260 टीमें भी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। फैशन शो और मॉडलिंग के लिए अब तक 400 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है।

क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन सुन्नी, करयाली, कुनिहार और कुण्डघाट में किया जाएगा, जबकि अन्य खेलों के मुकाबले सुन्नी और बनूटी में आयोजित होंगे। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए 400 सदस्यों की आयोजन समिति बनाई गई है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोग ही भाग ले सकेंगे। एक पंचायत का खिलाड़ी दूसरी पंचायत की ओर से नहीं खेल पाएगा। रस्साकशी को छोड़कर अन्य सभी प्रतिभागियों को पहनने के लिए किट और प्रत्येक खेल की अलग प्लेइंग किट भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

22 दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ का समापन

15 नवंबर को सुन्नी में होगा। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को कुल 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य शिमला ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और विभिन्न खेल गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा देना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लंबित प्रमोशन पर भड़का शिक्षक संघ, उपनिदेशक कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

मुख्य शिक्षक के 120 और केंद्र मुख्य शिक्षक के 60 पद खाली, वित्तीय लाभ लंबित होने पर भी जताई नाराजगी Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा प्राथमिक शिक्षक संघ ने लंबित पदोन्नतियों, वित्तीय लाभों और विभागीय कार्यों में हो रही देरी के विरोध में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संघ के...

लुहणू मैदान पर मुंबई का दबदबा, हिमाचल को पारी और 196 रन से दी करारी शिकस्त

कप्तान ने बिलासपुर के क्रिकेट मैदान की सराहना की, कहा—यहां खेलकर मिला शानदार अनुभव, माता रानी की कृपा से टीम को मिली जीत Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को पारी और 196 रन से हराकर...

निजी बिजली कंपनी के फैसले को आखिरी स्तर तक चुनौती देंगे: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।हरियाणा में गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस दिए जाने के फैसले पर प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह निजी कंपनियों के माध्यम से बिजली वितरण के पक्ष में नहीं हैं और इस फैसले के खिलाफ...

हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे, कांग्रेस ने गुब्बारा फोड़कर जताया विरोध

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली और वादों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रतीकात्मक गुब्बारे को फोड़कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने आरोप लगाया कि भाजपा...
Summer Express - हिमाचल में 366 करोड़ की शहरी परियोजनाओं को मंजूरी, विक्रमादित्य सिंह ने बताया बड़ी उपलब्धि

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार,बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

Summer express/शिमला/ संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.