Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निजी बिजली कंपनी के फैसले को आखिरी स्तर तक चुनौती देंगे: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।हरियाणा में गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस दिए जाने के फैसले पर प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह निजी कंपनियों के माध्यम से बिजली वितरण के पक्ष में नहीं हैं और इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। विज ने कहा कि सरकार की ओर से इस मामले में नियामक के समक्ष लिखित रूप में विरोध दर्ज कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद फैसला दिया गया है। अब वह इसे चुनौती देने के लिए हर संभव स्तर तक जाएंगे।

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह के नए राजस्व जिलों में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस प्रदान किए हैं। राज्य में पहली बार किसी निजी कंपनी को इस तरह का लाइसेंस दिया गया है। इसके तहत कंपनी संबंधित क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली वितरित कर सकेगी। इस फैसले के विरोध में अनिल विज ने कहा कि उनके विभाग ने पूरी दृढ़ता के साथ इसका विरोध किया था। इस संबंध में सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं और कोई भी इन्हें प्राप्त कर देख सकता है कि विभाग ने क्या रुख अपनाया था।

विज ने कहा कि नियामक आयोग ने अपना फैसला सुना दिया है, लेकिन वह इसके खिलाफ अपील करेंगे और मामले को आखिरी स्तर तक लेकर जाएंगे। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों से भी कहा कि यदि उनके पास इस व्यवस्था का कोई बेहतर विकल्प है तो वे सुझाव दें। विभाग उस पर विचार करने के लिए तैयार है। इस संबंध में उन्होंने अपने कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक भी बुलाई।

वहीं, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस के सवालों पर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस की ओर से भाजपा से पूछा गया था कि पुनरीक्षण के दौरान कितने घुसपैठियों को बाहर किया गया। इस पर विज ने कहा कि इसका जवाब चुनाव आयोग से मांगा जाना चाहिए, क्योंकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया चुनाव आयोग ही संचालित करता है।

विज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पूरा विपक्ष अपनी दिशा से भटक गया है और उसकी स्थिति पटरी से उतरी रेलगाड़ी जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान कई तरह की परिस्थितियां सामने आती हैं। कुछ मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी होती है, जबकि कई बेटियों की शादी दूसरे शहरों में हो जाने के कारण उनके पते बदल जाते हैं। ऐसे मामलों में आवश्यक सुधार चुनाव आयोग की प्रक्रिया के तहत किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया के बाद लोगों को अपनी जानकारी दुरुस्त कराने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए समय दिया जाता है। विज ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि यदि वे इस प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो यह भी हो सकता है कि उनके पास पर्याप्त कार्यकर्ता नहीं हैं या वे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे। उनके अनुसार, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अपनी जानकारी सही कराने के लिए जागरूक करना चाहिए।

विज ने कहा कि एक व्यक्ति का केवल एक ही वोट होना चाहिए और चुनाव आयोग इस मामले में अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

निजी बिजली कंपनी के फैसले को आखिरी स्तर तक चुनौती देंगे: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।हरियाणा में गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस दिए जाने के फैसले पर प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह निजी कंपनियों के माध्यम से बिजली वितरण के पक्ष में नहीं हैं और इस फैसले के खिलाफ...

हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे, कांग्रेस ने गुब्बारा फोड़कर जताया विरोध

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली और वादों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रतीकात्मक गुब्बारे को फोड़कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने आरोप लगाया कि भाजपा...
Summer Express - हिमाचल में 366 करोड़ की शहरी परियोजनाओं को मंजूरी, विक्रमादित्य सिंह ने बताया बड़ी उपलब्धि

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार,बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

Summer express/शिमला/ संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

हर्ष महाजन पर सीएम सुक्खू का पलटवार,बोले- कांग्रेस छोड़ने वालों की वापसी नहीं होगी

भाजपा में पांच गुट होने का आरोप, ईवीएम पर संदेह दूर करने के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की पैरवी Summer express/शिमला , संजू-: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि...

शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में उतरेंगे 9,553 खिलाड़ी और आयोजक, 21 लाख रुपये के मिलेंगे नकद पुरस्कार

25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा खेल महाकुंभ, क्रिकेट की 211 और रस्साकशी की 260 टीमें लेंगी हिस्सा Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए एक बार फिर ‘शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘खेलेंगे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.