Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, तीन की मौत

एजेंसी | विशाखापत्तनम
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अर्नब’ बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। हालांकि, इसके प्रभाव से तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश का सिलसिला जारी है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आंध्र प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है।
सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जबकि कई जगह सड़कों, मकानों और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, तूफान ने बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के दक्षिण-पश्चिम में तट पार किया। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही और झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचे। तट पार करने की प्रक्रिया सुबह आठ बजे तक पूरी हो गई थी। इसके बाद तूफान की ताकत कम होने लगी, लेकिन आंध्र प्रदेश और पड़ोसी ओडिशा में बहुत भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।
}बड़े पैमाने पर बचाव अभियान: तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश के संवेदनशील तटीय इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया। विभिन्न रिपोर्टों में निकाले गए लोगों की संख्या अलग-अलग बताई गई है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

झोटा मामले में मानसा तनावपूर्ण दलजीत की मौत पर दो प्राथमिकी

एजेंसी | मानसापंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के खिलाफ चल रहे इंसाफ मोर्चे के बीच दलजीत सिंह की मौत ने तनाव बढ़ा दिया है। बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने सबूत जुटाने जा रही पुलिस की फॉरेंसिक टीम की गाड़ी को रोक दिया। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी...

मजीठिया के खिलाफ 736 करोड़ रु.की संपत्ति मामले में फाइनल चालान

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को मोहाली की अदालत में फाइनल चालान पेश किया। चालान में कुल 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। इसके अलावा कुछ...

राम कुमार गौतम ने विपक्षी रैली पर उठाए सवाल, हरियाणा के लोगों से दिल्ली नहीं जाने की अपील

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के विधायक राम कुमार गौतम ने एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी दलों की रैली को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की ओर से किए जा रहे धरने-प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष देश में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात...

करवाचौथ पर धाटू पहनकर झूमीं महिलाएं, पहाड़ी संस्कृति के रंग में सजा समारोह

गीत-संगीत और मेहंदी के बीच मनाया त्योहार, शिमला शहर, ग्रामीण और कसुम्पटी की महिलाओं ने लिया हिस्सा Summer express/शिमला, संजू -: करवाचौथ के अवसर पर राजधानी शिमला में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और पहाड़ी संस्कृति के रंगों के साथ त्योहार मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिमला शहर, शिमला ग्रामीण और...

SIR और मतदाता सूची को लेकर अर्चना गुप्ता का कांग्रेस पर निशाना, 5 नवंबर को करनाल आएंगे अमित शाह

Summer experience,अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने के पीछे मृत मतदाता, दूसरे स्थानों पर जा चुके लोग, दोहरी प्रविष्टियां और सत्यापन के दौरान नहीं मिल पाने वाले मतदाताओं जैसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.