Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर धमाका, ट्रेन गुजरने के बाद हुआ विस्फोट

Summer express, जयपुर | राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाके की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन के गुजरने के कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ। घटना के कारण रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, गनीमत रही कि धमाका ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। संबंधित टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे अधिकारियों ने भी ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। रेलवे के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर बुलाया गया है। इन टीमों के पहुंचने और जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

एसपी ने कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि रेलवे ट्रैक पर वास्तव में विस्फोट हुआ है या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना का जब्त किए गए आरडीएक्स (RDX) से कोई संबंध नहीं है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और रेलवे ट्रैक को हुए नुकसान का आकलन करने में लगी हैं। विस्फोट के पीछे किसी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क: बारिश का अलर्ट नहीं ,कई शहरों में AQI में सुधार

Summer express, अमृतसर। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है और न ही बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राहत की बात यह है कि राज्य के...

गुरुग्राम में पानी की किल्लत पर भड़के लोग, हरि नगर के निवासियों ने बसई रोड पर लगाया जाम

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। शहर के हरि नगर इलाके में पीने के पानी की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पानी की नियमित सप्लाई नहीं मिलने से नाराज स्थानीय निवासियों ने देर रात बसई रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा...

फरीदाबाद में पानी देने को लेकर विवाद, डोमिनोज के मैनेजर को स्टोर में घुसकर पीटा

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। सेक्टर-12 स्थित डोमिनोज पिज्जा स्टोर में मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टोर पर पानी मांगने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद एक युवक और उसके साथियों ने मैनेजर के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारे। पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी...

गुरुग्राम में चोरों का आतंक, एक ही रात में पांच बाइक चोरी, वारदातें सीसीटीवी में कैद

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। शहर के समसपुर गांव और सेक्टर-51 में वाहन चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग स्थानों से पांच मोटरसाइकिल चोरी कर लीं। राधा-कृष्ण मंदिर के आसपास की गलियों को निशाना बनाते हुए चोर घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को लेकर फरार हो गए। लगातार...

हरियाणा की 20 जेलों पर रहेगी न्यायिक निगरानी, हर जिले में बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स

Summer express, हिसार। हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों के मानवाधिकारों की रक्षा, भेदभाव रोकने और जेल प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में राज्य की सभी 20 जेलों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स का गठन किया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.