Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क, खन्ना में AQI 293 पहुंचा, बढ़ा प्रदूषण का खतरा

Summer express, अमृतसर | पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार शुष्क बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रातों में ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन का तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। दूसरी ओर, राज्य के कई शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण चिंता का कारण बन रहा है। पंजाब के छह प्रमुख शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर चिंताजनक बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिवाली तक और इसके बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के किसी भी हिस्से में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।

पंजाब में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। राज्य के प्रमुख छह शहरों में से तीन का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार पहुंच गया है। खन्ना में सबसे अधिक 293 AQI दर्ज किया गया है। इसके अलावा लुधियाना में 212, पटियाला में 208, मंडी गोबिंदगढ़ में 151, जालंधर में 147 और अमृतसर में 116 AQI रिकॉर्ड किया गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डॉक्टरों ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर अस्थमा, एलर्जी और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को प्रदूषित वातावरण में बाहर निकलने से बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करने और सुबह-शाम की सैर के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में 31 डिग्री, अमृतसर में 29.1 डिग्री, लुधियाना में 30.8 डिग्री, पटियाला में 31.2 डिग्री और पठानकोट में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, एसबीएस नगर के बलोवाल सौंखरी में 29.7 डिग्री, बरनाला में 29 डिग्री और फिरोजपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल मिलाकर प्रदेश में दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ रही है, जबकि रातें पहले के मुकाबले ठंडी होने लगी हैं। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं होने के कारण मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, विपक्ष को घेरने की तैयारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आगाज से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने और सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की...

पौंग जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की पहल, 13.98 लाख मछली बीजों का संचयन

सिहाल क्षेत्र में दो दिवसीय अभियान के तहत रोहू, मृगल और कतला के बीज छोड़े, मछुआरों की आजीविका को मिलेगा बढ़ावा हमीरपुर, अरविंद– पौंग जलाशय में मछलियों की संख्या बढ़ाने और मछुआरा समुदाय की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से 14 और 15...

घुमारवीं अस्पताल पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस

मंत्री राजेश धर्माणी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बच्चों से संवाद बनाए रखने की अपील Summer express/बिलासपुर, सुभाष-। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को घुमारवीं अस्पताल पहुंचकर सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा...

रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत; दो घायल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बरसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना...

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा.. वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.