Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, तीन यात्रियों की मौत और 44 घायल

Summer express, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाहरी क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 44 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत टीमों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच पारा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के पहले टोल प्लाजा के पास हुई। बस के पलटने से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

ब्रजेश पाठक ने बताया कि हादसे में घायल तीन यात्रियों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। इनमें से दो यात्रियों को लोकबंधु अस्पताल और एक को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ले जाया गया था। दुर्घटना में घायल 31 यात्रियों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 13 अन्य घायलों का इलाज केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन के माध्यम से हादसे में प्रभावित यात्रियों के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता घायलों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराना है।

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए ब्रजेश पाठक ने संबंधित जिलों के प्रशासन और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक और सतर्क करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.