Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिवाली की रात ट्राइसिटी में पटाखों से 256 लोग झुलसे, 37 की आंखों चोिटल

चंडीगढ़ में पटाखों से 189 लोग झुलसे, पीजीआई पहुंचे 15 मरीजों का करना पड़ा तत्काल ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़

चंडीगढ़ में दिवाली का त्योहार कई परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन गया। पटाखे जलाने के दौरान हुए हादसों में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर के चार प्रमुख सरकारी अस्पतालों में पटाखों से झुलसने के 189 और आंखों में चोट लगने के 37 मामले सामने आए। वहीं, पीजीआई के उन्नत नेत्र चिकित्सा केंद्र में भी आंखों की चोट से पीड़ित 27 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
पीजीआई की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक, दीपावली के दिन आंखों में चोट लगने वाले 27 मरीजों में 23 पुरुष और चार महिलाएं शामिल थीं। इनमें नौ बच्चे भी थे, जिनमें सबसे कम उम्र के दो बच्चे महज छह वर्ष के थे। चोटें इतनी गंभीर थीं कि 15 मरीजों का ऑपरेशन करना पड़ा, जबकि अन्य 12 मरीजों का उनकी स्थिति के अनुसार उपचार किया गया। पीजीआई के अनुसार, आंखों की चोट के सबसे अधिक 10 मामले बम वाले पटाखों से जुड़े थे। इसके अलावा चार मरीज आसमान में जाकर फटने वाले पटाखों और तीन रॉकेट के कारण घायल हुए। गंभीर रूप से घायलों में हरियाणा के नौ, पंजाब के सात, चंडीगढ़ के छह और अन्य पड़ोसी राज्यों के पांच मरीज शामिल थे।
हाथों में पटाखे फटने से तीन मरीजों का ऑपरेशन
पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में सात अन्य मरीज भी पहुंचे। इनमें चार लोगों के हाथों में पटाखे फटने से गंभीर चोटें आईं। तीन मरीजों का ऑपरेशन करना पड़ा, जबकि एक का उपचार पट्टियां बदलकर किया जा रहा है। इसके अलावा तीन मरीजों के कपड़ों में आग लगने से उनके शरीर का करीब 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया। सभी का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। दीपावली के दिन जीएमएसएच-16 में 737, मनीमाजरा अस्पताल में 313, सेक्टर-22 में 138 और सेक्टर-45 अस्पताल में 262 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इन अस्पतालों में पटाखों से झुलसने के अलावा सड़क दुर्घटनाओं में घायल 47 लोगों का भी इलाज किया गया।
चिकित्सकों ने लोगों को पटाखे हाथ में पकड़कर न जलाने और आतिशबाजी के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
चंडीगढ़ में दिवाली की रात पुलिस को मिलीं 494 शिकायतें
चंडीगढ़ में दीपावली की रात पुलिस नियंत्रण कक्ष में कुल 494 कॉल आईं। इनमें 203 पटाखों और 34 आग लगने की घटनाओं से संबंधित थीं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस की टीमें रातभर गश्त करती रहीं।

मोहाली में पटाखों ने 27 लोगों को किया घायल, 10 की आंखों में चोट; एक गंभीर अवस्था में पीजीआई रैफर
सागर पाहवा/ विजय पाठक | मोहाली: दिवाली की रात शहर और जिले में आतिशबाजी का जश्न कई जगह हादसों में बदल गया। पटाखों और आतिशबाजी से जहां लोगों के झुलसने और आंखों में चोट लगने के मामले सामने आए, वहीं आगजनी की घटनाओं ने भी फायर ब्रिगेड की मुश्किलें बढ़ा दीं। मेडिकल कॉलेज फेज-6 में दिवाली की रात कुल 27 बर्न केस पहुंचे। इनमें 10 मरीजों की आंखों में पटाखों और आतिशबाजी के कारण चोट आई। एक मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर करना पड़ा। डॉ. अमित अग्रवाल के अनुसार, दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं में जलने के साथ आंखों में चोट लगने के मामले भी सामने आए। आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारी और पटाखों के कण आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और तुरंत अस्पताल में उपचार करवाना चाहिए।
पंचकूला में आतिशबाजी के दौरान 40 से अधिक लोग झुलसे, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अस्पताल में भर्ती
समर न्यूज | पंचकूला: दीपावली के पावन पर्व पर रोशनी के इस त्योहार पर पंचकूला और आसपास के इलाकों में लापरवाही और आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा देखने को मिला। जश्न के माहौल के बीच पटाखे फटने से 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को आपातकालीन स्थिति में पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां देर रात तक डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष टीमें घायलों के उपचार में जुटी रहीं। अस्पताल पहुंचे मरीजों में मासूम बच्चों से लेकर महिलाएं और 52 साल तक के बुजुर्ग भी शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकतर मरीजों की आंखों, चेहरे, हाथों और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग के बाद अधिकांश मरीजों को छुट्टी दे दी है, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को डॉक्टरों की देखरेख में निगरानी में रखा गया है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.