Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ड्राइविंग सीट पर मिला शव

Summer express, गुरुग्राम। पटौदी क्षेत्र के गांव सिधरावली में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही दीपक के रूप में हुई है। उसका शव गांव के बस अड्डे के पास फुट ओवरब्रिज के नजदीक खड़ी कार में ड्राइविंग सीट पर मिला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपक कार में सीट बेल्ट लगाकर बैठा हुआ था। कार पर गोलियों के निशान मिले हैं, जबकि आसपास कई खाली कारतूस के खोल भी बरामद हुए हैं। घटनास्थल की स्थिति से आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने कार में बैठे दीपक पर कई गोलियां चलाईं। हालांकि, वारदात किस समय हुई और हमले में कितने लोग शामिल थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि काफी देर से एक कार सड़क किनारे खड़ी थी। जब काफी समय तक कार वहां से नहीं हटी तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो ड्राइविंग सीट पर युवक का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक सूचनाओं में मृतक का आपराधिक गतिविधियों से संबंध होने की बात भी सामने आई है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या कोई अन्य वजह रही है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.