Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला की साइंस फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर लगी आग, एक घंटे में पाया काबू

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला छावनी की रामकृष्ण कॉलोनी स्थित साइंस का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रिहायशी क्षेत्र में स्थित आशा साइंटिफिक वर्क्स फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री की सबसे ऊपरी मंजिल से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कॉलोनीवासियों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक विशाल भल्ला को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। फैक्ट्री मालिक विशाल भल्ला ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में विज्ञान से संबंधित उपकरण बनाए जाते हैं। वह रात को फैक्ट्री बंद करके घर चले गए थे। सुबह कॉलोनीवासियों का फोन आया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। नुकसान का आकलन करने के बाद ही इसकी जानकारी मिल सकेगी।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब सात बजे रामकृष्ण कॉलोनी की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग को आसपास फैलने से रोकते हुए बुझा दिया। आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान की जानकारी फैक्ट्री मालिक ही दे पाएंगे।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही अंबाला छावनी थाना सदर के एसएचओ और हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि आग फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर लगी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। जांच और नुकसान के आकलन के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में शादी समारोह से लौट रही कार खड्ड में गिरी, होमगार्ड जवान की मौत

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी सरकाघाट का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबोठी खड्ड पुल के पास हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही एक...

मंडी के पंडोह में पुलिस ने पकड़ी बीयर की 200 पेटियां, चालक वाहन छोड़कर फरार

Summer express, मंडी, हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के पंडोह में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक फोर व्हीलर से बीयर की 200 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बीयर और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी...

जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत हिमाचल के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम : सुनील नेगी

Summer express, शिमला,। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देशभर में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम...

कांग्रेस राज में क्राइम कैपिटल बनता जा रहा हिमाचल प्रदेश, लगातार हत्याओं से दहशत में जनता : डॉ. राजीव बिंदल

Summer express, शिमला, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के लगभग...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संजय ने संवारा भविष्य, दो कारोबार से कमा रहे 25 हजार रुपये

Summer express, राकेश, ऊना, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता से ऊना जिले के अंब उपमंडल के चुरूड़ू निवासी 27 वर्षीय संजय भरवाल ने अपना कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया। कारोबार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.