Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में 145 करोड़ से बनेगा नौ मंजिला सिटी सेंटर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Summer express, हमीरपुर (अरविंद)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर को जल्द ही आधुनिक सिटी सेंटर की सौगात मिलने जा रही है। पुराने बस अड्डे की जगह करीब 145 करोड़ रुपये की लागत से नौ मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इस परिसर में फूड कोर्ट, गेमिंग जोन, ऑडिटोरियम, शॉपिंग मॉल और बड़ी पार्किंग सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दी गई है। वहीं, निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पहली किस्त के रूप में 55 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

शहरी विकास विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी है। फिलहाल पुराने बस अड्डे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। विभाग का लक्ष्य 30 नवंबर तक डिस्मेंटलिंग कार्य का आधा हिस्सा पूरा करने का है। इसके बाद अगले महीने से नए भवन के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता संजय कटोच के अनुसार, प्रस्तावित सिटी सेंटर नौ मंजिला होगा। भवन की चार मंजिलें निचले हिस्से में बनाई जाएंगी। इनमें तीन मंजिलों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी, जबकि एक ग्राउंड फ्लोर भी होगा। इसके अलावा भवन की ऊपरी पांच मंजिलों में व्यावसायिक और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सिटी सेंटर में ऑडिटोरियम, शॉपिंग मॉल, गेमिंग जोन और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे शहर के लोगों को खरीदारी, मनोरंजन और अन्य गतिविधियों के लिए एक ही परिसर में कई विकल्प मिल सकेंगे। साथ ही, बहुमंजिला पार्किंग बनने से शहर में वाहनों को खड़ा करने की समस्या कम होने की उम्मीद है।

करीब 145 करोड़ रुपये की इस परियोजना को प्रदेश सरकार से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद शेष बजट भी जारी किया जाएगा। निर्माण पूरा होने पर सिटी सेंटर हमीरपुर के शहरी विकास को नई गति देने के साथ शहर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया स्वरूप प्रदान करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कपालमोचन मेले को भव्य स्वरूप देगी सरकार, 20 से 24 नवंबर तक होगा आयोजन

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार मेले का आयोजन भव्य और शानदार स्वरूप में किया जाए, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं...

हमीरपुर में 145 करोड़ से बनेगा नौ मंजिला सिटी सेंटर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Summer express, हमीरपुर (अरविंद)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर को जल्द ही आधुनिक सिटी सेंटर की सौगात मिलने जा रही है। पुराने बस अड्डे की जगह करीब 145 करोड़ रुपये की लागत से नौ मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इस परिसर में फूड कोर्ट, गेमिंग जोन, ऑडिटोरियम, शॉपिंग मॉल और बड़ी पार्किंग सहित कई...

चंबा में हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष पर पथराव, दो वाहनों को आग लगाने का प्रयास

Summer express, चंबा। जिला मुख्यालय के बालू क्षेत्र में रात अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कुकरेजा पर पथराव करने और उनके दो वाहनों को आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पुलिस...

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.