Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

25 वर्षों से लंबित सड़क का निर्माण 24 घंटे में शुरू, ग्रामीणों ने जताया सुनील शर्मा बिट्टू का आभार

Summer express/हमीरपुर, अरविन्द-ग्राम पंचायत साहनवीं के गांव भडार के लोगों के लिए लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पिछले 25 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू की पहल के बाद महज 24 घंटे के भीतर शुरू हो गया। सड़क निर्माण कार्य आरंभ होने से गांववासियों में खुशी की लहर है और उन्होंने इस त्वरित कार्रवाई के लिए सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत साहनवीं के गांव भडार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ पिछले ढाई दशकों से अधर में लटके सड़क निर्माण कार्य का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण लंबे समय से लंबित होने के कारण उन्हें आवागमन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर सुनील शर्मा बिट्टू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए और सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू करवाने को कहा।उनके निर्देशों पर विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले 24 घंटे के भीतर ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। इससे ग्रामीणों को लंबे समय बाद राहत मिलने की उम्मीद जगी है।ग्रामीणों ने कहा कि 25 वर्षों से लंबित मांग पर इतनी शीघ्र कार्रवाई होना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सुनील शर्मा बिट्टू की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता से वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू हो पाई है। सड़क निर्माण कार्य आरंभ होने पर गांववासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका विशेष आभार व्यक्त किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में कार हटाने के विवाद में फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली; हालत गंभीर

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के कच्चा खेड़ी रोड पर सेंट्रल बैंक के पास कार हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दो युवकों को गोली मार दी। घायलों की पहचान भारत कॉलोनी निवासी प्रिंस जांगड़ा और प्रशांत जांगड़ा के रूप में...

50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में डॉ. सतीश खोला के भाई पर FIR, जमीन में निवेश का दिया था झांसा

Summer express, यमुनानगर | हरियाणा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण (पीपीए) के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के भाई रामअवतार यादव के खिलाफ 50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में यमुनानगर के शहर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि रामअवतार ने अपने बचपन के दोस्त देवेंद्र सिंह को धारूहेड़ा में...

डबवाली के सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न को लेकर विवाद : सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर कृपाण से हमला, ICU में भर्ती

Summer express, डबवाली | डबवाली के नजदीकी गांव डूमवाली स्थित सेंचुरी सिटी सिनेमा में पॉपकॉर्न को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। फिल्म देखने पहुंचे दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक पर कथित तौर पर कृपाण से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से...

कैथल के सेक्टर 19-20 में पुलिस की पैदल गश्त, बिना नंबर प्लेट वाली दो बाइक इंपाउंड

Summer express, कैथल (बलविंदर कुमार) | शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए कैथल पुलिस ने सेक्टर 19-20 में विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर गीता के नेतृत्व में करीब 30 पुलिस कर्मचारियों की टीम...

लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 11 अवैध निर्माण ध्वस्त और एक दुकान सील

Summer express, लुधियाना | महानगर में बिना नक्शा पास करवाए और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान के निर्देशों पर वीरवार को बिल्डिंग ब्रांच (जोन-ए) की टीम ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.