Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में किलोमीटर स्कीम की बसों की नंबर प्लेट छिपाने के आरोपों की होगी जांच

Summer express, चंडीगढ़ । प्रदेश में किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित बसों की नंबर प्लेट पर ग्रीस या मिट्टी लगाकर पंजीकरण नंबर छिपाने के आरोपों की अब जांच होगी। राज्य सूचना आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को दो महीने के भीतर तथ्यों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि बसों की नंबर प्लेट जानबूझकर छिपाई जा रही हैं या नहीं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ये आरोप साबित नहीं हुए हैं।

यह मामला झज्जर निवासी सुरेंद्र सिंह अहलावत की ओर से दायर आरटीआई आवेदन से जुड़ा है। उन्होंने 14 अगस्त 2025 को परिवहन विभाग से किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों के पंजीकरण नंबर सहित कई जानकारियां मांगी थीं। उनका आरोप था कि विभाग ने उन्हें केवल झज्जर जिले से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई, जबकि अन्य जिलों का विवरण नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने राज्य सूचना आयोग में शिकायत की और कुछ तस्वीरें भी प्रस्तुत कीं। इन तस्वीरों में बसों की नंबर प्लेट पर ग्रीस या मिट्टी लगी होने का दावा किया गया था।

अहलावत ने आयोग के समक्ष आशंका जताई कि नंबर प्लेट पर ग्रीस या मिट्टी लगाकर पंजीकरण नंबर छिपाने से आम लोग बसों की पहचान नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में यदि कोई बस चालक तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाता है तो उसके खिलाफ शिकायत करना मुश्किल हो जाता है। इससे यात्रियों और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

मामले की सुनवाई के दौरान 8 अक्तूबर को परिवहन विभाग के प्रतिनिधि ने आयोग को बताया कि मांगी गई जानकारी शिकायतकर्ता को भेज दी गई है। हालांकि, आयोग के रिकॉर्ड में केवल 6 फरवरी 2026 को भेजे गए जवाब का ही उल्लेख मिला। विभाग की ओर से पहले भेजे गए दो जवाब रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं थे।

राज्य सूचना आयुक्त डॉ. अजय शूरा ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि शिकायतकर्ता को उपलब्ध और नियमानुसार साझा की जा सकने वाली पूरी जानकारी दी जाए। इसके साथ ही नंबर प्लेट छिपाने के आरोपों की तथ्यात्मक जांच कराई जाए। विभाग को दो महीने के भीतर जांच पूरी कर कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट राज्य सूचना आयोग और शिकायतकर्ता, दोनों को भेजनी होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रनौत की टिप्पणी उनकी मानसिकता दर्शाती है, भाजपा बताए मंडी में ऐसे सांसद को टिकट देने की क्या मजबूरी थी : सीएम मीडिया एडीवाइजर 

सोनिया गांधी की आत्मकथा को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय उनके 60 वर्षों के जीवन संघर्ष को पढ़ना चाहिए पीटरहॉफ को बेचने के आरोप निराधार, सरकार इसे बेहतर होटल के रूप में विकसित करना चाहती है : कांग्रेस नेता Summer express/शिमला/संजू-: मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा...

ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 2026 में अब तक 2.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Summer express/ऊना, राकेश-: जिला ऊना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में आरोपी अंकुश पराशर और उसके परिजनों से जुड़ी संपत्तियों, बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को...

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, DGP से शिकायत; BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

शिमला, संजू-। मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद गहरा गया है। इस मामले में कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखित शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर...

जालंधर में फुटबॉल चौक के पास तेज रफ्तार बस ने दो कारों को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express, जालंधर | जालंधर में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह फुटबॉल चौक के पास एक बस ने ट्रैफिक लाइट के नजदीक खड़ी दो कारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की...

तेलंगाना में सिंचाई विभाग के इंजीनियर पर ACB का शिकंजा, 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली

Summer expres, हैदराबाद | तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिंचाई विभाग के एक डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर की पहचान आर. सत्यनारायण (44) के रूप में हुई है, जो नगरकुर्नूल जिले में सिंचाई एवं कमांड एरिया डेवलपमेंट विभाग में तैनात है। एसीबी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.