Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचआरटीसी धर्मशाला डिवीजन की 98 पुरानी बसें होंगी कंडम, 12 मीटर बसें भी होंगी बेड़े से बाहर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिवीजन में जल्द ही बसों के बेड़े में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। निगम प्रबंधन ने करीब 98 पुरानी बसों को कंडम करने की तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि कंडम होने वाली बसों में 12 मीटर लंबी बसें भी शामिल हैं, जो पिछले कई वर्षों से निगम की सेवाओं का हिस्सा रही हैं। इन बसों को बेड़े से हटाने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को जसूर में डिवीजन स्तर की प्री-कंडमनेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रस्तावित बसों की स्थिति को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इसके बाद 23 नवंबर को मुख्य कार्यालय की कमेटी जसूर पहुंचकर बसों का निरीक्षण करेगी। कमेटी की जांच और आवश्यक स्वीकृति के बाद बसों को कंडम घोषित कर बेड़े से बाहर किया जाएगा। निगम प्रबंधन का लक्ष्य 20 से 25 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया को संपन्न करने का है। इसके बाद इन बसों की नियमानुसार नीलामी की जाएगी।

रूटों की कमी के चलते नहीं हो पाया 12 मीटर बसों का बेहतर इस्तेमाल

कंडम होने वाली बसों में शामिल 12 मीटर लंबी बसों को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। इन बसों में कोई बड़ी तकनीकी खामी नहीं थी, लेकिन इनके संचालन के लिए उपयुक्त रूट उपलब्ध नहीं हो पाए। ये बसें क्लस्टर और इंटरकनेक्टेड क्लस्टर रूटों के लिए तैयार की गई थीं, मगर पर्याप्त रूट न मिलने के कारण इनका प्रभावी इस्तेमाल नहीं हो सका। हालांकि, कोरोना काल के दौरान इन बसों ने परिवहन व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई थी।वहीं, जेएनएनयूआरएम योजना के तहत निगम में शामिल हुई नौ मीटर लंबी कई बसें आज भी विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं। वर्ष 2014-15 के आसपास चरणबद्ध तरीके से बेड़े में शामिल हुई इन बसों ने करीब 11 वर्षों तक यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में कार हटाने के विवाद में फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली; हालत गंभीर

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के कच्चा खेड़ी रोड पर सेंट्रल बैंक के पास कार हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दो युवकों को गोली मार दी। घायलों की पहचान भारत कॉलोनी निवासी प्रिंस जांगड़ा और प्रशांत जांगड़ा के रूप में...

50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में डॉ. सतीश खोला के भाई पर FIR, जमीन में निवेश का दिया था झांसा

Summer express, यमुनानगर | हरियाणा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण (पीपीए) के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के भाई रामअवतार यादव के खिलाफ 50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में यमुनानगर के शहर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि रामअवतार ने अपने बचपन के दोस्त देवेंद्र सिंह को धारूहेड़ा में...

डबवाली के सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न को लेकर विवाद : सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर कृपाण से हमला, ICU में भर्ती

Summer express, डबवाली | डबवाली के नजदीकी गांव डूमवाली स्थित सेंचुरी सिटी सिनेमा में पॉपकॉर्न को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। फिल्म देखने पहुंचे दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक पर कथित तौर पर कृपाण से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से...

कैथल के सेक्टर 19-20 में पुलिस की पैदल गश्त, बिना नंबर प्लेट वाली दो बाइक इंपाउंड

Summer express, कैथल (बलविंदर कुमार) | शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए कैथल पुलिस ने सेक्टर 19-20 में विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर गीता के नेतृत्व में करीब 30 पुलिस कर्मचारियों की टीम...

लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 11 अवैध निर्माण ध्वस्त और एक दुकान सील

Summer express, लुधियाना | महानगर में बिना नक्शा पास करवाए और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान के निर्देशों पर वीरवार को बिल्डिंग ब्रांच (जोन-ए) की टीम ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.