Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा से घर लौट रहे तीन भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, कोहरे के कारण ट्रैक्टर से टकराई बाइक

Summer express, सीतापुर। हरियाणा में मजदूरी कर घर लौट रहे दो युवतियों और उनके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ, जब उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने तंबौर-लहरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम खोला गया।

मृतकों की पहचान बेहटा क्षेत्र के देवपालपुर गांव निवासी तुकाराम की बेटी पूजा (20), गायत्री (18) और बेटे यशपाल (22) के रूप में हुई है। तुकाराम के परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पूजा, गायत्री और यशपाल हरियाणा में मजदूरी कर परिवार की मदद करते थे।

परिजनों के अनुसार, पूजा की गोद भराई की रस्म 25 नवंबर को होनी थी। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीनों भाई-बहन हरियाणा से घर लौट रहे थे। लहरपुर से तंबौर तक कोई वाहन नहीं मिलने पर वे ई-रिक्शा से मतुवा चौराहे की ओर रवाना हुए। इस दौरान यशपाल ने फोन कर अपने छोटे भाई गुलशन को दो बाइक लेकर मतुवा चौराहे पर बुलाया था।

इसके बाद परिवार के सदस्य दो बाइकों पर सवार होकर घर की ओर निकले। एक बाइक पर परिवार के दो युवक थे, जबकि दूसरी बाइक यशपाल चला रहा था और उसकी दोनों बहनें पूजा व गायत्री उसके साथ बैठी थीं। रिहार चौराहे के पास घना कोहरा होने के कारण यशपाल को सामने से आ रहा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक सीधे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि यशपाल और उसकी दोनों बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना से नाराज लोगों ने तंबौर-लहरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते करीब ढाई घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप रही और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को समझाया तथा मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन कार्रवाई के लिए तैयार हुए और जाम खोल दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

सोलन-:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को समानता, मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके विचार न केवल सिख समुदाय, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायक हैं। गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए सिद्धांतों को अपनाकर समाज में प्रेम, शांति और आपसी...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं जीवन को दिखाती हैं सही राह, हर व्यक्ति करे अनुसरण : सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला। धर्मशाला में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारे में सुबह से ही संगत की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने भी शिरकत की और सभी को...

गुरुग्राम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुग्राम में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने गुरुद्वारों...

पेलक में 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने दी अंतिम आहुति

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल जिले के गांव पेलक में आयोजित 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम आहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति का...

अनिल विज से मिले कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express, अंबाला। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और कुलदीप बिश्नोई ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.