Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खेत के रास्ते को लेकर विवाद में 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज

Summer express,महेंद्रगढ़। कनीना क्षेत्र के गांव ढाणा में खेतों के बीच बने रास्ते को लेकर हुए विवाद में 68 वर्षीय राजपाल की मौत हो गई। आरोप है कि रास्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान पांच लोगों ने उनके साथ लात-घूंसों और मुक्कों से मारपीट की, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और घर पहुंचने पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे अजय कुमार की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी और गांव के गूगन की जमीन साझे में थी। गूगन ने अपने हिस्से की जमीन गुरुग्राम की एक पार्टी को बेच दिया था। फिलहाल इस जमीन पर भीम सिंह माल बटाई के आधार पर खेती कर रहा है। अजय के अनुसार, खेतों तक आने-जाने के लिए आपसी सहमति से 11 फीट चौड़ा रास्ता छोड़ा गया था। आरोप है कि भीम सिंह इस रास्ते पर कब्जा कर उसे संकरा करने की कोशिश कर रहा था। इसे लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।

शिकायत के मुताबिक, सुबह करीब 7:30 बजे भीम सिंह, उसका बेटा संदीप, महेंद्र, महेंद्र का बेटा मोहित और गांव का मेसर रास्ते के पास पहुंचे। वहां उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और ट्यूबवेल पर रहने वाले आवारा कुत्ते को बांधकर रखने की बात कही। इस पर राजपाल, उनका बेटा अजय और अजय की पत्नी अनिता भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

अजय ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर पांचों लोगों ने राजपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बुजुर्ग को लात-घूंसों और मुक्कों से पीटा। शोर सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण रामौतार और झमन भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक राजपाल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।

परिजन राजपाल को घर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना कनीना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल और शव का निरीक्षण करवाया। मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर भीम सिंह, संदीप, महेंद्र, मोहित और मेसर के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुग्राम में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने गुरुद्वारों...

पेलक में 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने दी अंतिम आहुति

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल जिले के गांव पेलक में आयोजित 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम आहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति का...

अनिल विज से मिले कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express, अंबाला। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और कुलदीप बिश्नोई ने...

गुरदासपुर में होटल के बाहर बाइक सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

Summer express, गुरदासपुर। गुरदासपुर में बरियार बाईपास के पास स्थित होटल गोल्डन पॉम के बाहर देर रात बाइक सवार दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई कार, पांच श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। भोगपुरम टोल गेट के पास सड़क किनारे खड़ी लॉरी से एक एसयूवी कार टकरा गई। हादसे के समय कार में सवार सभी लोग मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। टक्कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.