Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा नेता के बेटे का कातिल एनकाउंटर में ढेर! पुलिस ने धर दबोचा

नरवाना  | जींद के नरवाना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता के बेटे और निजी अस्पताल संचालक डॉ. विकास शर्मा हत्याकांड के एक आरोपी की सीआईए पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी प्रदीप उर्फ नन्हा, निवासी जयसिंहपुर (करनाल), पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर काबू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि डॉ. विकास की हत्या में शामिल आरोपी प्रदीप सफीदों क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है। इसी सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, उसने पुलिस को देख हथियार तान दिया और गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

गौरतलब है कि 24 जुलाई की रात जींद के सफीदों में भाजपा नेता के बेटे डॉ. विकास शर्मा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में करीब आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार मॉर्च्युरी में लापरवाही का मामला, महिला के शव को चूहों ने नुकसान पहुंचाया

Summer express, हिसार। हिसार स्थित मॉर्च्युरी में कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्रीजर में रखे एक महिला के शव को चूहों ने नुकसान पहुंचाया, जिससे परिजनों में भारी रोष फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए...

अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत

Summer express, नारनौल। नेशनल हाईवे-148बी पर अकबरपुर फ्लाईओवर के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक ही परिवार की दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने फरार इनोवा...

ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत छापेमारी : बेरोजगार युवक के घर से 10 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद

Summer express, यमुनानगर। जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैदान 2.0’ अभियान के तहत गांव सारन में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मकान से 10.37 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की, जिससे इलाके में चर्चा का...

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पत्नी और बेटे को गोली मारने का आरोप

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके में रविवार तड़के हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और जवान बेटे को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू...

चीनी उत्पादों की बाढ़ से बढ़ी वैश्विक चिंता, यूरोपीय बाजारों पर बढ़ा दबाव

Summer express, चीन |चीन की बढ़ती उत्पादन क्षमता और सस्ते उत्पादों की वैश्विक आपूर्ति अब कई देशों के लिए आर्थिक चुनौती बनती जा रही है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, यूरोप में चीनी वस्तुओं की लगातार बढ़ती आमद स्थानीय उद्योगों पर दबाव बढ़ा रही है, जिसके चलते यूरोपीय देशों में व्यापार असंतुलन को लेकर चिंताएं तेज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.