Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करण कुंद्रा और एल्विश यादव बने ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 के विजेता, फिनाले में शानदार प्रदर्शन

28 July, 2025

‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 के फिनाले में करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शो की ट्रॉफी जीत ली। इस कुकिंग रियालिटी शो का फिनाले 27 जुलाई को हुआ, जिसमें उन्होंने सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए यह जीत अपने नाम की। शो की शुरुआत में एल्विश की जोड़ी अब्दू रोजिक के साथ थी, लेकिन बाद में अब्दू के शो छोड़ने के बाद करण कुंद्रा की एंट्री हुई। दोनों की जोड़ी ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया, और अंत में उन्हें विजेता घोषित किया गया।

शो में भारती सिंह होस्ट के रूप में और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज के तौर पर नजर आए। फिनाले एपिसोड में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी बतौर गेस्ट मौजूद थे। इस एपिसोड में शेफ हरपाल सिंह सोखी ने सभी कंटेस्टेंट्स से आखिरी डिश, एक मिठाई बनाने के लिए कहा। करण और एल्विश ने सबसे बेहतरीन डिश बनाई और ट्रॉफी अपने नाम की। अली गोनी और रीम शेख रनर-अप रहे।

करण कुंद्रा का बयान

करण ने कहा, “सीजन 2 में वापसी करना मेरे लिए एक खास अनुभव था। इस सेट पर एक ऐसी सहजता थी, जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। यहाँ कोई दबाव नहीं था, लोग सच में अपने काम का आनंद ले रहे थे। ऐसा लगा जैसे मैं एक परिवार में वापस लौट आया हूं, जिसने मुझे मिस किया हो।”

एल्विश यादव का बयान

एल्विश ने कहा, “शुरुआत में मुझे लगता था कि बस मजा करना है, हंसी-ठिठोली करनी है, और फिर घर लौट जाना है। लेकिन शो ने मुझे अपनी ओर खींच लिया। करण से मिलकर ऐसा लगा कि हम पहले से ही टीम थे। सबसे प्यारा पल वो था जब मेरी मां ने मेरा सफर देखा—मेरी गलतियाँ, मेरी ग्रोथ, और मेरी जीत। मुझे उन लोगों का बहुत सम्मान है, जो रोज़ किचन में मेहनत करते हैं।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.