Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा मंदिर जहां सदियों से हो रही है श्रीकृष्ण संग मीराबाई की पूजा

28 July, 2025

 हिमालय की गोद में स्थित नूरपुर का श्रीबृजराज स्वामी मंदिर एक ऐसा दिव्य तीर्थ स्थल है, जहां भक्ति और इतिहास एक साथ जीवंत हो उठते हैं। यह मंदिर न केवल श्रीकृष्ण जी की पूजा का प्रमुख केंद्र है, बल्कि यहां भक्तिरस की प्रतीक मीराबाई जी की भी सदियों से विधिवत पूजा की जा रही है — जो इसे भारत के अन्य मंदिरों से अलग और अनुपम बनाता है।

16वीं शताब्दी में राजा जगत सिंह द्वारा निर्मित यह मंदिर अपनी वास्तुकला, आध्यात्मिक ऊर्जा और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां श्रीकृष्ण जी और मीराबाई जी की मूर्तियाँ काले संगमरमर से निर्मित हैं, जो दिव्यता और आस्था का प्रतीक हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि इन मूर्तियों से चमत्कारी शक्तियों की अनुभूति होती है और मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही आत्मा शांति का अनुभव करती है।

यह मंदिर न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और भक्ति-पथ के साधकों के लिए भी एक विशेष आस्था का केंद्र बन गया है। त्योहारों और विशेष आयोजनों पर यहां भव्य कीर्तन, संकीर्तन और भक्ति-सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं, जिनमें हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं।

श्रीबृजराज स्वामी मंदिर, नूरपुर आज भी अपने गौरवशाली इतिहास और आध्यात्मिक प्रभाव के कारण श्रद्धा, भक्ति और चमत्कारों के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

मंदिर में दर्शन हेतु समय:
प्रातः 6:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक
विशेष आरती: प्रत्येक पूर्णिमा को रात्रि 7:00 बजे

श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में 15-16 अगस्त को राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव,

हर रविवार को मंदिर परिसर में भंडारे व संकीर्तन का आयोजन होता है, जिसमें नूरपुर बृजराज संकीर्तन मंडली प्रभु श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करती है।इस वर्ष भी, मंदिर समिति द्वारा 15-16 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव राज्य स्तरीय स्तर पर भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। मंदिर समिति के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आयोजन की तैयारियों में प्रशासन व समिति दोनों ही जुटे हुए हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर मंदिर में आकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।

समिति सदस्य सुनील कुमार पिंटू ने भी बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष भंडारे और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी।श्रीबृजराज स्वामी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह भक्तों को वृंदावन जैसी अनुभूति प्रदान करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.