Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में मानसून का कहर जारी: मंडी सहित पांच जिलों में भारी बारिश.. कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Shimla, 29 July

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी चेतावनी जारी की है।


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटों में मंडी,कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है।मंडी के संधोल में 20 सेंटीमीटर, मंडी शहर में 190 मिमी और पंडोह में 120 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।उन्होंने बताया कि 29 और 30 जुलाई को प्रदेश में और अधिक बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

31 जुलाई के बाद बारिश में कुछ कमी आने की संभावना

31 जुलाई के बाद बारिश में कुछ कमी आने की संभावना है, लेकिन कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं शिमला, सोलन और सिरमौर में धुंध और कम दृश्यता की चेतावनी भी दी गई है।

संदीप कुमार शर्मा, मौसम वैज्ञानिक, IMD शिमलाके अनुसार, 1 जून से अब तक का मॉनसून सीजन सामान्य रहा है, लेकिन अगले दो दिन राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।“29 और 30 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। लोगों को सावधान रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.