Facebook-f Youtube X-twitter

पंडोह डैम के पांचों गेट एक बार फिर खुले, 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया – ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

Mandi, Dharamveer


जिला मंडी के पंडोह डैम से एक बार फिर 40 हजार क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया है। कुल्लू-मनाली क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई भारी बारिश के चलते ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिसके बाद बुधवार सुबह पंडोह डैम में लगभग 45 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। हालात को देखते हुए बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए डैम के पांचों गेट खोल दिए।

फिलहाल डैम का जलस्तर 2922 फीट दर्ज किया गया है, जो कि खतरे के निशान 2941 फीट से नीचे है। स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।

प्रशासन की अपील – नदी किनारे न जाएं

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी दी कि बीबीएमबी को डैम से पानी छोड़ने से पहले सायरन बजाकर लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन किया जा रहा है। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे नदी और नालों के किनारों से दूर रहें, किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और प्रशासन व मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।

स्थिति नियंत्रण में: बीबीएमबी अधिकारी

बीबीएमबी पंडोह के अधिशाषी अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें अलर्ट पर हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बग्गी सुरंग, जिसकी अधिकतम क्षमता 9000 क्यूसेक है, से डेहर पॉवर हाउस को 6000 क्यूसेक पानी भेजा जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.