Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब के स्कूलों में नशा पढ़ाया जाएगा :  सरकार के नए कोर्स से मचेगी हलचल

चंडीगढ़ | पंजाब में नशे की समस्या से जूझते समाज को अब नई दिशा देने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पहली बार स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाया है।

1 अगस्त से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को नशा मुक्ति से जुड़ा विशेष पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। यह पाठ्यक्रम नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी की टीम द्वारा तैयार किया गया है और देश के प्रमुख वैज्ञानिकों व शिक्षा विशेषज्ञों की सिफारिशों के साथ तैयार किया गया है।

इस पहल का मकसद युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना, सामाजिक दबाव का सामना करना सिखाना और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। कोर्स को 27 हफ्तों में पूरा किया जाएगा, जिसमें हर 15वें दिन 35 मिनट की विशेष क्लास होगी। इसमें इंटरैक्टिव एक्टिविटी, फिल्में, क्विज़, पोस्टर वर्क और अन्य रचनात्मक माध्यम शामिल होंगे।

राज्य के 3,658 स्कूलों के लगभग 8 लाख विद्यार्थी इस अभियान में शामिल होंगे, जबकि 6,500 से ज्यादा शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर इस प्रोग्राम के लिए तैयार किया गया है। अमृतसर और तरनतारन के 78 स्कूलों में इस कोर्स के पायलट प्रोजेक्ट में शानदार नतीजे सामने आए थे। 90% बच्चों ने माना कि एक बार नशे की लत लग जाए तो इससे निकलना बेहद कठिन होता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.