Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हर गांव तक पहुंचेगी हरियाणा रोडवेज की बस, अनिल विज ने दी बड़ी सौगात

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार अब राज्य के हर गांव तक बस सेवा पहुंचाने जा रही है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने सोमवार को ऐलान किया कि जिन गांवों में अभी तक हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं चलतीं, वहां भी अब परिवहन सुविधा शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य के परिवहन विभाग ने सभी जिला महाप्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे व्यवहारिकता के आधार पर अपने-अपने क्षेत्रों के हर गांव में बस सेवा सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य है कि ग्रामीणों को अब आवागमन के लिए निजी साधनों पर निर्भर न रहना पड़े और उन्हें सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध हो।

अनिल विज ने कहा कि राज्य के हर नागरिक को सुगम यात्रा का अधिकार है, चाहे वह शहर में हो या गांव में। उन्होंने पहले ही परिवहन महानिदेशक को इस बारे में स्पष्ट निर्देश दे दिए थे कि हरियाणा रोडवेज की बसें हर गांव तक पहुंचे।

क्या होगा फायदा?

इस कदम से उन गांवों को सीधा लाभ मिलेगा, जहां अब तक सार्वजनिक परिवहन का अभाव था। खासतौर पर छात्र, बुजुर्ग और रोजाना काम पर जाने वाले लोग इससे राहत महसूस करेंगे। सरकार का यह फैसला ‘सभी के लिए परिवहन’ की नीति की ओर एक अहम कदम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की मांग, पवन दीवान ने राज्यपाल और डीजीपी को लिखा पत्र

Summer express, लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष पवन दीवान ने राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान जारी किए गए हथियारों के लाइसेंसों की व्यापक समीक्षा करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर लाइसेंसशुदा हथियारों के कथित दुरुपयोग...
Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

झारखंड में पत्नी की हत्या कर घर में दफनाया शव, आरोपी पति गिरफ्तार

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्नी की हत्या कर उसका शव घर के भीतर दफनाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने दंपती की बेटी को उसकी मां गुरुबारी हांसदा के कई दिनों से लापता होने की...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला के कृष्णानगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत, वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाकर लिया आशीर्वाद शिमला, संजू-: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने...

मंडी के 11 युवाओं को मिलेगी ई-टैक्सी, हर माह 60 हजार रुपये की आय

Summer express/मंडी/धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना मंडी जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर लेकर आई है। योजना के तहत जिले के 11 युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उनकी टैक्सियों को सरकारी विभागों के...

राम कुमार का कांग्रेस पर हमला, बोले- रायजादा की टिप्पणी पर नेताओं की चुप्पी कौरवों जैसी

भाजपा नेता राम कुमार ने कांग्रेस नेताओं की भाषा और सभ्यता पर उठाए सवाल Summer express/ऊना/ राकेश -:भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राम कुमार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.